Begin typing your search above and press return to search.

सत्ता और संगठन के समन्वय पर कांग्रेस में बड़ी बैठक….. राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का CM भूपेश ने रखा प्रस्ताव…..मंत्रियों ने दिये विभागों के प्रजेंटेशन

सत्ता और संगठन के समन्वय पर कांग्रेस में बड़ी बैठक….. राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का CM भूपेश ने रखा प्रस्ताव…..मंत्रियों ने दिये विभागों के प्रजेंटेशन
X
By NPG News

रायपुर 6 फरवरी 2021। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास किया है। प्रभारी पीएल पुनिया, राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी की मौजूदगी में सत्ता व संगठन समन्वय की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसका प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने समर्थन किया। रायपुर के राजीव भवन में आज पूरे दिन बैठकों का दौर चलता रहा।

सत्ता व संगठन के समन्वय की बैठक में कैबिनेट के मंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी व जिलाध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में संगठन और सत्ता के आपसी तालमेल को लेकर चर्चा की गयी। प्रस्ताव में कहा गया..
“राहुल गांधी जी के साथ समस्त कांग्रेसजन दृढ़तापूर्वक खड़े और विश्वास है कि उनके ही नेतृत्व में कांग्रेस संगठन निरंतर ढृढ़ता व मजबूती प्राप्त करेगी। राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक विश्वास जगा है, उनके ही मार्गदर्शन एवं नेतृत्व से कांग्रेस पार्टी की नींव को और अधिक मजबूत करेंगे”

बैठक के दौरान सभी मंत्रियों ने अपने-अपने विभाग का प्रजेंटेशन दिया। साथ ही आगे की कार्ययोजना को लेकर भी बातें बतायी गयी। इस दौरान कई जिलाध्यक्षों ने संगठन और सत्ता से अपेक्षाएं और शिकायतों के बारे में भी बातें कही। जिस पर प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने आश्वस्त किया कि सभी को साथ मिलकर काम करना है।

Next Story