Begin typing your search above and press return to search.

सोने में बड़ी गिरावट, 5000 रु तक सस्ती हुई चांदी, खरीदारी से पहले जानें भाव…

सोने में बड़ी गिरावट, 5000 रु तक सस्ती हुई चांदी, खरीदारी से पहले जानें भाव…
X
By NPG News

नईदिल्ली 22 सितम्बर 2020। सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के भाव में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। देशभर के सर्राफा बाजारों में आज यानी मंगलवार को 24 कैरेट सोना 703 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ खुला। वहीं चांदी आज औंधेमुंह गिर गई है। चांदी का हाजिर भाव आज 4226 रुपये प्रति किलो गिरकर 59915 रुपये पर आ गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 21 सितंबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को सोना 703 रुपए गिर गया। सोने की कीमत में सितंबर महीने में आई ये अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। देशभर के सर्राफा बाजारों में सोना आज 703 रुपए नीचे गिरकर 50638 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 5000 रुपए की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमत सोमवार के मुकाबले मंगलवार को 5000 रुपए से गिरकर 59915 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सोने-चांदी की कीमत में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना आज गिरकर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए रेट के मुताबिक देशभर के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आई है। आपको बता दें कि इस वेबसाइट पर देश के 14 सर्राफा बाजार की कीमतों का औसर भाव प्रकाशित किया जाता है। यहां प्रकाशित सोने-चांदी के मूल्य के मुताबिक 22 सितंबर को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50638 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है, जबकि सोमवार को सोने की कीमत 51341 रुपए थी। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50435 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46384 रुपए प्रति 10 ग्राम रही तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 37979 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।

अगर चांदी की कीमत पर नजर डाले तो आज चांदी की कीमत 5000 रुपए नीचे गिर गई. आज सर्राफा बाजार में चांदी 59915 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। भारत के साथ-साथ वैश्विक बाजार में भी सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई। अमेरिकी डॉलर में आई मज़बूती के चलते अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत 3 फीसदी से ज्यादा नीचे लुढ़क गई।

घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स एक्सचेंज पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत गिरकर 50460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो वहीं दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 50571 रुपए पर ट्रेंड कर रही है।

Next Story