Begin typing your search above and press return to search.

Big Breaking-विष्णुदेव साय होंगे BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष? दूसरी बार संभालेंगे पार्टी की कमान, ऐलान की औपचारिकता बाकी

Big Breaking-विष्णुदेव साय होंगे BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष? दूसरी बार संभालेंगे पार्टी की कमान, ऐलान की औपचारिकता बाकी
X
By NPG News

NPG.NEWS
रायपुर, 2 जून 2020। पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय आखिरकार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। पता चला है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व ने उनके नाम पर फैसला कर लिया है। ऐन वक्त पर कोई सियासी पेंच नहीं लगा तो कल दोपहर तक नए साय के नाम की घोषणा हो जाएगी।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए चार नाम प्रमुख थे। इनमें ओबीसी से उनमें पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर और सासंद विजय बघेल और पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय के साथ रामविचार नेताम। लेकिन, साफ-सुथरी एवं सौम्य छबि के विष्णुदेव के हाथ में पार्टी की कमान सौंपना भाजपा नेतृत्व मुनासिब समझ रहा है।
हालांकि, साय का नाम फरवरी में ही तय हो गया था। लेकिन, छत्तीसगढ़ के कुछ नेताओं ने दिल्ली जाकर नेतृत्व के समक्ष साय के नाम पर आपत्ति जताई थी। इस वजह से साय की नियुक्ति टल गई थी। इसके बाद कोरोना आ गया। अब साय के पैरोकार पार्टी नेताओं को यह समझाने में सफल हो गए हैं कि आदिवासी वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष बनाने से आदिवासी वोटरों को पार्टी की ओर खींचा जा सकता है। पिछले विधानसभा चुनाव में आदिवासी सीटों पर बीजेपी को बुरी तरह मात खानी पड़ी थी।
अलबत्ता, अध्यक्ष के लिए ओबीसी वर्ग से सांसद विजय बघेल और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के नाम पर विचार हुआ। लेकिन, इसी वर्ग से धरमलाल कौशिक नेता प्रतिपक्ष हैं। और, फिर भाजपा का एक मजबूत खेमा नहीं चाहता था कि ओबीसी का कोई तेज नेता प्रदेश अध्यक्ष पर काबिज हो।
अगर ऐन वक्त पर कोई पेंच नहीं लगा तो साय दूसरी बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। साय को पूर्व मुख्यमंत्री डा0 रमन सिंह का विश्वासपात्र समझा जाता है। उनके नाम के लिए रमन खेमा ही प्रयासरत था। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह भी आदिवासी वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष चाहते थे। इसलिए, विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लग गया।

Next Story