बड़ी ब्रेकिंगः कवर्धा में दो पक्षों में झड़प के बाद तनाव की स्थिति, बाजार बंद, धारा 144 प्रभावशील बेमेतरा समेत आसपास के जिलों की फोर्स भेजी गई, एडीजी विवेकानंद भी मौके पर….

रायपुर, कवर्धा, 3 अक्टूबर 2021। कवर्धा में अब से कुछ देर पहले दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इसको लेकर शहर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। दुर्ग रेंज के एडीजी विवेकानंद कवर्धा पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है।
बताते हैं, भाजपा नेता सियाराम साहू के आफिस के पास लोहारा रोड में एक झंडा लगा था, उसके बगल में एक दूसरे संप्रदाय के युवाओं ने अपना झंडा लगा दिया। इसको लेकर एक पक्ष ने आपत्ति की। यहीं से बात बिगड़ी। उसके बाद देखते-देखते बाजार बंद हो गए। कवर्धा में स्थित आर्म्स फोर्स बटालियन के सभी जवानों को चप्पे-चप्पे में तैनात कर दिया गया है। दूसरे जिलों से भी फोर्स भेजी जा रही है।
कवर्धा काफी संवेदनशीन जिला माना जाता है। वहां पहले भी एकाध बार उपद्रव हो चुका है। बहरहाल, स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
