Begin typing your search above and press return to search.

बिग ब्रेकिंग : सप्तगिरी संकर उल्का छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव बनाये गये…. पांच राज्यों में प्रभारी महासचिव के साथ किये गये अटैच….

बिग ब्रेकिंग : सप्तगिरी संकर उल्का छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव बनाये गये…. पांच राज्यों में प्रभारी महासचिव के साथ किये गये अटैच….
X
By NPG News

रायपुर 3 जून 2021। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया के साथ अब नये सचिव अटैच किये गये हैं। AICC ने 5 राज्यों के प्रभारी के साथ सचिव को अटैच किया है। सप्तगिरी संकर उल्का को छत्तीसगढ़ का नया प्रभारी सचिव बनाया गया है। सप्तगिरी अभी उड़ीसा से सांसद हैं। वहीं विधायक दीपिका पांडेय को उत्तराखंड का नया प्रभारी सचिव बनाया गया है।

उसी तरह संजय दत्त को हिमाचल प्रदेश की जिम्मेदारी दी गयी है। संजय इससे तमिलनाडू व पुडुचेरी के प्रभारी महासचिव थे। इमराजन मसूद को दिल्ली और बृजलाल खबरी को बिहार का नया प्रदेश प्रभारी सचिव बनाया गया है।

पीएल पुनिया करीब चार साल से छत्तीसगढ़ के प्रभारी है। कांग्रेस ने 2018 का चुनाव प्रदेश प्रभारी पुनिया की मौजूदगी रहते ही लड़ा था और सत्ता में आयी थी।

Next Story