Begin typing your search above and press return to search.

बिग ब्रेकिंग : एजाज ढेबर रायपुर के नये महापौर चुने गये…. एजाज को मिले 41 वोट, सभी निर्दलीय ने कांग्रेस के पक्ष में किया मतदान… मृत्युंजय दुबे को दी मात

बिग ब्रेकिंग : एजाज ढेबर रायपुर के नये महापौर चुने गये…. एजाज को मिले 41 वोट, सभी निर्दलीय ने कांग्रेस के पक्ष में किया मतदान… मृत्युंजय दुबे को दी मात
X
By NPG News

रायपुर 6 जनवरी 2020। एजाज ढेबर रायपुर नगर निगम के नये महापौर चुन लिये गये हैं। वोटिंग के बाद हुई मतगणना में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी एजाज ढेबर ने मृत्युंजय दुबे को हरा दिया है। एजाज ढेबर को 41 वोट मिले, सभी निर्दलीय प्रत्याशियों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। खास बात ये रही कि क्रांस वोटिंग नहीं हुआ। बीजेपी के पक्ष 29 वोट पड़े।

इससे पहले कांग्रेस को निर्दलीय प्रत्याशियों ने समर्थन देने का ऐलान कर दिया । इस जीत के साथ कांग्रेस ने महापौर पद पर रायपुर में जीत की हैट्रिक पूरी कर ली है। किरणमयी नायक, प्रमोद दुबे के बाद एजाज ढेबर कांग्रेस के महापौर बने हैं। आखिर बार सुनील सोनी भाजपा के महापौर बने थे, उसके बाद कांग्रेस की किरणमयी नायक ने उनसे महापौर पद छिना था। तब से लेकर अब तक कांग्रेस का ही महापौर पद पर कब्जा बरकरा है।

एजाज के महापौर चुने जाने के बाद अब सभापति पद पर प्रमोद दुबे का चुना जाना तय है। मेयर की काउंटिंग के बाद अब सभापति पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी और उसके बाद वोटिंग होगी। आपको बता दें कि आज 5 निगमों में महापौर का चुनाव होना था, जिनमें से चार में कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है, जबकि रायगढ़ नगर निगम में चुनाव की प्रक्रिया जारी है। अभी तक रायपुर के अलावे दुर्ग, चिरमिरी और धमतरी में कांग्रेस के महापौर चुने गये हैं। इससे पहले बिलासपुर और जगदलपुर में कांग्रेस के महापौर पहले ही चुने जा चुके हैं।

कांग्रेस की तरफ एजाज ढेबर तो भाजपा ने मृत्युंजय दुबे को महापौर प्रत्याशी बनाया था, लेकिन संख्या बल कांग्रेस के पक्ष में था।

Next Story