Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना बिग ब्रेकिंग: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सेल्फ आईसोलेशन पर.. 14 दिन के लिए रखेंगे खुद को अलग…. मुंबई से लौटने के बाद नियमों के मुताबिक़ किया पालन..

कोरोना बिग ब्रेकिंग: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सेल्फ आईसोलेशन पर.. 14 दिन के लिए रखेंगे खुद को अलग…. मुंबई से लौटने के बाद नियमों के मुताबिक़ किया पालन..
X
By NPG News

रायपुर,27 मार्च 2020। करीबी रिश्तेदार के स्वास्थ्यकर कारणों से उपचार के लिए मुंबई गए स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव शाम को रायपुर लौट आए। मंत्री सिंहदेव ने सुरक्षा कारणो से खुद को आईसोलेट कर लिया है। वे नियमतः चौदह दिन आईसोलेशन में खुद को रखेंगे।
इस आईसोलेशन के दौरान वे प्रत्यक्ष संपर्क नहीं रखेंगे लेकिन यदि आवश्यकता पड़ी तो वे खुद को कव्हर में रखते हुए पर्याप्त दूरी से संवाद करेंगे।

इस चौदह दिन के दौरान उनसे मिलने वाले भले वे सुरक्षित दूरी पर से मिलें, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने उन सबका रिकॉर्ड भी रखने को कहा है।

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा
“नियम सबके लिए है.. मैंने आते ही आईसोलेशन के लिए कहा.. और अब खुद को आईसोलेट कर लिया है..”

Next Story