Begin typing your search above and press return to search.
बिग ब्रेकिंग : प्रदेश में आज से आचार संहिता खत्म : करीब ढ़ाई महीने तक प्रदेश में प्रभावी रहा आचार संहिता….अब प्रदेश में शुरू होंगे रूके हुए कई जरूरी काम…. निकाय व पंचायत चुनाव के लिए लगी थी संहिता

रायपुर 6 फरवरी 2020। आज से छत्तीसगढ़ में आचार संहिता खत्म हो गयी है। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय और फिर पंचायत चुनाव की प्रक्रिया खत्म हो जाने के बाद आज से आचार संहिता खत्म हो गयी है। अब से कुछ देर बाद प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव आयुक्त ठाकुर राम सिंह इसकी जानकारी देंगे। आपको बता दें कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव दोनों बहुत ही सफलतापूर्वक संचालित किया गया है।
आपको बता दें कि 25 नवंबर को निकाय चुनाव के लिए आचार संहिता का ऐलान किया गया था। करीब ढ़ाई महीने तक आचार संहिता प्रदेश में प्रभावी रहे। माना जा रहा है कि अब आचार संहिता खत्म होने के बाद प्रदेश के कई योजनाओं के रूके कामों में तेजी आयेगी। राशन कार्ड का भी अब वितरण शुरू हो जायेगा।
Next Story
