Begin typing your search above and press return to search.
बिग ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिया इस्तीफा…..फ्लोर टेस्ट के पहले ही पद छोड़ा….1 बजे मिलेंगे राज्यपाल से…प्रेस कांफ्रेंस में बोले- आज के बाद कल भी होता है और कल के बाद परसों भी आयेगा…मैंने तय किया है कि अपना इस्तीफा दे दूं

भोपाल 20 मार्च 2020। ….आखिरकार फ्लोर टेस्ट के पहले ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपना इस्तीफा दे दिया है। अब से कुछ देर बाद वो राज्यपाल से मिलेंगे और अपना इस्तीफा दे देंगे। इससे पहले प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि
“आज के बाद कल भी होता है और कल के बाद परसों भी आयेगा…मैंने तय किया है कि अपना इस्तीफा दे दूंगा”
कल ही सुप्रीम कोर्ट ने शाम 5 बजे तक फ्लोर टेस्ट का निर्देश दिया था… लेकिन फ्लोर टेस्ट के पहले ही उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले प्रेस कांफ्रेंस में कमलनाथ ने अपने 15 महीने के सरकार का ब्योरा दिया। उन्होंने अपनी उपलब्धि का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने मूल्यों के आधार पर राजनीति की है। पहले दिन से ही बीजेपी षड़यंत्र कर रही थी।
Next Story
