Begin typing your search above and press return to search.

बिग ब्रेकिंग: कल मुख्यमंत्री निवास में आयोजित समारोह में तीन महिला विधायकों समेत 15 विधायक लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ

बिग ब्रेकिंग: कल मुख्यमंत्री निवास में आयोजित समारोह में तीन महिला विधायकों समेत 15 विधायक लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ
X
By NPG News

रायपुर, 13 जुलाई 2020। रायपुर,13 जुलाई 2020। संसदीय सचिव पद को लेकर लॉटरी खुल गई है। जैसा कि NPG ने संकेत दिए थे, नामों को देखने से समझ आ रहा है कि वही पैटर्न इस्तमाल किया गया है। इनमें सरगुजा संभाग से दो चिंतामणि महाराज और पारसनाथ राजवाडे को एंट्री मिली है, जबकि तीन महिला विधायक हैं जिनमें बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव, तखतपुर विधायक डॉ रश्मि आशीष सिंह, और कसडोल विधायक सुश्री शकुंतला साहू शामिल हैं।
जो कुल नाम है वे इस प्रकार हैं -द्वारिकाधीश यादव, विनोद सेवनलाल चंद्राकर, चन्द्रदेव राय,शकुन्तला साहू, विकास उपाध्याय, अंबिका सिंहदेव, चिंतामणी महाराज, यू.डी. मिंज, पारसनाथ राजवाड़े, इंदरशाह मण्डावी,कुंवरसिंह निषाद, गुरूदयाल सिंह बंजारे, डाॅ. रश्मि आशीष सिंह, शिशुपाल सोरी और श्रेखचंद जैन।
संकेत हैं कि संसदीय सचिव के पंद्रह पदों के बाद अभी भी कुछ विधायक ऐसे हैं जिन्हें निगम मंडल में जगह मिलने की संभावना हैं

Next Story