Begin typing your search above and press return to search.
कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने छोड़ी पार्टी…. सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

नई दिल्ली 16 अगस्त 2021.कांग्रेस पार्टी से बड़ी खबर सामने आ रही है. महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी की वरिष्ठ नेता सुष्मिता देव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इससे पहले उन्होंने अपना ट्विटर प्रोफाइल भी बदल दिया था जिसमें उन्होंने खुद को कांग्रेस की पूर्व सदस्य बताया.
अब उनका पार्टी से इस्तीफा देने के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा गया पत्र भी सामने आया है जिसमें उन्होंने सभी नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है.
दरअसल सुष्मिता देव ने जब अपना ट्विटर बायो बदला तभी से कयासबाजी का दौर शुरू हो गया था. ऐसे में अब उनका पत्र भी सामने आया है जिसमें उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देने की बात कही है.
Next Story
