Begin typing your search above and press return to search.

RBI का बड़ा ऐलान : आज रात 12 बजे से शुरू हो जायेगी बैंक की ये बड़ी सुविधा….24 घंटे मिलेगी बैंकिंग की ये सुविधा….. जानिये किस तरह से होगा आपको फायदा… विस्तृत खबरें हैं यहां पढ़िये

RBI का बड़ा ऐलान : आज रात 12 बजे से शुरू हो जायेगी बैंक की ये बड़ी सुविधा….24 घंटे मिलेगी बैंकिंग की ये सुविधा….. जानिये किस तरह से होगा आपको फायदा… विस्तृत खबरें हैं यहां पढ़िये
X
By NPG News

नयी दिल्ली 13 दिसंबर 2020। आपके लिए एक अच्‍छी खबर है. रिजर्व बैंक ने रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) की सुविधा कल से 24 घंटे यानी हर वक्त उपलब्‍ध कराने का ऐलान किया है. यह सेवा 14 दिसंबर की रात में साढ़े 12 बजे से ग्राहकों के लिए हर वक्त उपलब्ध रहेगी. आइए इस सुविधा के बारे में विस्‍तार से जानते हैं.

देश में आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट सिस्टम) की सुविधा 14 दिसंबर से प्रति दिन चौबीसो घंटे काम करने लगेगी।मतलब ये कि आप कभी भी और किसी भी वक्‍त आरटीजीएस के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके बाद भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा, जहां यह सुविधा दिन रात काम करती है इसके बाद भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा जहां यह सुविधा दिन रात काम करती है। यह सेवा 13 दिसंबर को रात में साढ़े 12 बजे से अनवरत सुलभ हो जाएगी। अंतरराष्ट्रीय मानक के हिसाब रात 12 बजे के बाद अगली तारीख शुरू हो जाती है इसलिए माना जाएगा कि भारत में यह प्रणाली 14 दिसंबर से पूरे समय काम करने वाली प्रणाली बनेगी।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अक्टूबर में आरटीजीएस प्रणाली को 24 घंटे काम करने वाली प्रणाली बनाने की घोषणा की थी। इससे पहले आरबीआई एनईएफटी को भी 24 घंटे काम करने वाली प्रणाली बना चुका है। आरटीजीएस बड़ी राशि के इलेक्ट्रॉनिक लेनदेन में काम आने वाली प्रणाली है। जबकि एनईएफटी से दो लाख रुपये तक का ही ऑनलाइन लेनदेन किया जा सकता है। आरटीजीएस की शुरुआत 26 मार्च 2004 को हुई थी।

तब सिर्फ चार बैंक ही इससे भुगतान की सुविधा देते थे। वर्तमान में आरटीजीएस से रोजाना 6.35 लाख लेनदेन होते हैं। देश के करीब 237 बैंक इस प्रणाली के माध्यम से 4.17 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन को प्रतिदिन पूरा करते हैं। नवंबर में आरटीजीएस से औसत 57.96 लाख रुपये का लेनदेन किया गया जो इसे वास्तव में बड़ी राशि के लेनदेन का एक उपयोगी विकल्प बनाता है।

Next Story