एसपी की बड़ी कार्रवाईः इंटक के जिला अध्यक्ष विकास सिंह समेत सात छंटेल अपराधियों को गुंडा-बदमाशों की लिस्ट में किया शामिल, विकास के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, बलवा समेत 14 अपराधिक मुकदमा, एसपी भोजराम बोले…गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

NPG.NEWS
कोरबा, 25 सितंबर 2021। कोरबा के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिले के गुंडो-बदमाशों के खिलाफ बड़ी मुहिम छेड़ते हुए कोरबा चर्चित और रसूखदार अपराधी विकास सिंह समेत सात का नाम गुंडा-बदमाशों की सूची में में शामिल कर दिया है। इनके खिलाफ पुलिस जिला बदर की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विकास सिंह के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, रंगदारी वसूली, चार सौ बीसी, बलवा, शासकीय कार्य में बाधा, रास्ता रोकना, मारपीट समेत 14 एफआईआर दर्ज है। धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश कर दिया है। मगर सरकारी रिकार्ड में वह फरार बताया जाता है। विकास इंटक का जिला अध्यक्ष भी है। राजनेताओं का बरदहस्त होने की वजह से उस पर कोई पुलिस अधिकारी हाथ डालने का साहस नहीं कर पाता था।

कोरबा के नए गुंडा बदमाशों के नाम इस प्रकार हैं :-
1. विकास सिंह पिता अलख निरंजन सिंह निवासी मानिकपुर
2. अंकित श्रीवास्तव पिता विनोद श्रीवास्तव निवासी अमरैयापारा मानिकपुर
3. विशाल साहू पिता ईश्वर प्रसाद साहू निवासी पुरानी बस्ती कोतवाली
4. पंकज शर्मा पिता रविन्द्र शर्मा निवासी अमरैयापारा मानिकपुर
5. शिवा बाग पिता स्व रामदास बाग निवासी उड़िया बस्ती राजीव नगर दर्री
6. ताता उर्फ अभय गोस्वामी पिता आशीष गोस्वामी निवासी अयोध्यापुरी दर्री
7. करन गिरी पिता राजीव गिरी निवासी गेवरा बस्ती कुसमुंडा
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कोरबा जिले का पुलिस कप्तान का प्रभार लेते ही सभी थाना चौकी प्रभारियों का मीटिंग लेकर निर्देशित किया था कि कोरबा जिले में सिर्फ कानून का राज चलना चाहिए। किसी भी गुंडे बदमाश या असामाजिक किस्म के लोगों का आतंक कोरबा जिले में नहीं होना चाहिए।
साथ ही विगत कुछ वर्षों में सक्रिय असामाजिक तत्वों के आपराधिक रिकॉर्ड तैयार कर निगरानी, गुंडा फ़ाइल तैयार करने हेतु एवम लगातार अपराधिक गतिविधियों में शामिल बदमाशों के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही किए जाने बावत निर्देश दिए गए थे। पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा दिए निर्देश के पालन में सम्बंधित अनुविभाग के नगर पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा अपने पर्यवेक्षण में सभी थाना चौकी में दर्ज मामलों की समीक्षा कर लगातार सक्रिय बदमाशों का लिस्ट तैयार कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा गया था। जिसे पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। कुछ बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही प्रस्तावित किया जा रहा है ।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कर दिया है कि अमन पसन्द नागरिकों के साथ पुलिस मित्र एवम सहयोगी की भूमिका में काम करेगी किंतु अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर सख्त एवम कठोर कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को कहा है कि पुराने बदमाशों सहित नए बदमाशों का थाना में परेड कराकर शांतिपूर्ण एवम समाज के मुख्यधारा में शामिल होकर जीवन जीने की समझाइश दिया जाए ,जिन बदमाशों के व्यवहार में परिवर्तन दिखाई नही देगा उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही प्रस्तावित किया जाए ।
