Begin typing your search above and press return to search.

रायपुर : बीबी ने पति के खिलाफ दर्ज कराया आरोप…. जानिये क्या है पूरा मामला….पुलिस कर सकती है पति की गिरफ्तारी… पूरी खबर पढ़िये

रायपुर : बीबी ने पति के खिलाफ दर्ज कराया आरोप…. जानिये क्या है पूरा मामला….पुलिस कर सकती है पति की गिरफ्तारी… पूरी खबर पढ़िये
X
By NPG News

रायपुर 15 नवंबर 2020। पति ने क्रेडिट कार्ड से पैसे खर्च कर दिये तो नाराज बीबी ने पति के खिलाफ FIR दर्ज करा दिया। अब पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र का है। महिला का आरोप है कि उसकी मर्जी के खिलाफ पति ने उसके दो क्रेडिट कार्ड से पौने चार लाख रुपये खर्च कर दिये हैं। अब वो ना तो पैसे लौटा रहा है और पैसे मांगने पर धमकी दे रहा है। पति के इस हरकत के खिलाफ पत्नी ने आमानाका थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है।

महिला का नाम अंकिता सिंह राठौर है, जबकि पति के नाम विजय विक्रम सिंह है, जो रायपुर के ही एक निजी कंपनी में काम करता है। महिला और पति के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा है, जिसके बाद महिला रायपुर के सड्डू में अपने मायके में रह रही है, जबकि इससे पहले वो टाटीबंध के सर्वोदय कॉलोनी में रहती थी। इसी दौरान पति ने उसके दोनों क्रेडिट कार्ड ले लिये और उसके जरिये करीब 3 लाख 75 हजार रुपये निकालकर खर्च कर दिये। पत्नी का आरोप है कि पैसे वंदना ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड में खर्च किये गये हैं।

महिला का आरोप है कि उनके पति कंपनी में ट्रेवल काउंसलर के पद पर कार्यरत है। पति के साथ उसका विवाद हो चल रहा था, इसी दौरान मार्च में उसके पति ने घर से उसे घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद HDFC कार्ड से दो लाख 25 हजार और SBI. कार्ड एक लाख पच्चीस हजार रुपये निकाल लिये। पैसे मांगने पर धमकी देने का आरोप पत्नी ने लगाया है।

Next Story