Begin typing your search above and press return to search.

असम में भी भूपेश बनाम रमन : …..BJP ने रमन सिंह को सौंपी चुनाव प्रचार की कमान……आधा दर्जन चुनावी सभा, प्रेस कांफ्रेंस और मीटिंग लेंगे…..

असम में भी भूपेश बनाम रमन : …..BJP ने रमन सिंह को सौंपी चुनाव प्रचार की कमान……आधा दर्जन चुनावी सभा, प्रेस कांफ्रेंस और मीटिंग लेंगे…..
X
By NPG News

रायपुर 23 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूपेश बघेल बनाम रमन सिंह का मुकाबला तो होता ही है….असम में भी कुछ ऐसा ही नजारा दिख रहा है। जहां कांग्रेस की तरफ असम में चुनावी कमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संभाल रखी है, तो वहीं भाजपा ने जवाब देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को प्रचार अभियान में उतारा है। तीन दिनों के चुनाव प्रचार अभियान में रमन सिंह असम में हैं, जहां वो अलग-अलग जगहों पर चुनावी सभा और प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं। वहीं भूपेश बघेल भी अभी असम में ही चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

रविवार को रायपुर से दिल्ली रवाना हुए रमन सिंह ने कल ही गुवाहाटी पहुंचे थे। आज वो डिब्रुगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे, वहीं दोपहर बाद वो दुलयीजान में चाय बगान मजदूरों को संबोधित करेंगे। वहीं बुधवार को बोरसोला में चुनावी मीटिंग के बाद एक सभा को संबोधित करेंगे। वहीं दोपहर बाद तेजगांव हरिगांव में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

आपको बता दें कि बंगाल और असम में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी ने अपने तमाम दिग्गजों को चुनावी प्रचार में उतार रखा है। कई केंद्रीय मंत्री और शीर्ष नेता लगातार असम में कैंप किये हुए हैं। दरअसल असम में छत्तीसगढ़ के लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, चाय बगान मजदूरों सहित अन्य गतिविधियों में छत्तीसगढ़ से गये लोगों का वर्चस्व है। कहा जाता है। असम के कई विधानसभा सीटों पर छत्तीसगढ़ के लोगों की निर्णायक भूमिका रहती है, लिहाजा रमन सिंह को इन्ही सियासी समीकरण को देखते हुए पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है।

Next Story