Begin typing your search above and press return to search.

शादी करने जा रहीं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, तस्वीर साझा कर लिखा…

शादी करने जा रहीं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, तस्वीर साझा कर लिखा…
X
By NPG News

नईदिल्ली 16 फरवरी 2021. भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी की खासी सुर्खियां बटोरती हैं। अब हाल ही में खबर है कि रानी चटर्जी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। जिसके बारे में रानी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हिंट दिया है।

अपनी खूबसूरती और अलग अंदाज से कम वक्त में अपनी अलग पहचान बना चुकीं भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रानी अक्सर कई पोस्ट और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में रानी ने एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने प्यार का एलान कर दिया है। रानी ने अपने ब्वॉयप्रेंड मनदीप बामरा के साथ तस्वीर शेयर की है।

रानी चटर्जी ने बीते दिन अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में रानी के साथ मनदीप बामरा भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ रानी ने मनदीप और अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। तस्वीर साझा करते हुए रानी ने कैप्शन में लिखा, ‘चलो आगे बढ़ते हैं और नहीं कहानी की शुरुआत करते हैं।’ ये तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

Next Story