Begin typing your search above and press return to search.

भिलाई नगर निगम कमिश्नर व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले पीपीई किट पहनकर…

भिलाई नगर निगम कमिश्नर व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले पीपीई किट पहनकर…
X
By NPG News

दुर्ग 9 अप्रैल 2021. प्रदेश में कोरोना का हॉटस्पॉट दुर्ग बना हुआ है। नए मरीजों के साथ-साथ मौतो के आंकड़े डराने लगी है। लेकिन कुछ अच्छा भी हो रहा है। कुछ ऐसी ही तस्वीर सामने आई है जहां कोविड केयर हॉस्पिटल कचांदुर में भिलाई नगर निगम कमिश्नर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पीपीई किट पहनकर कोविड मरीजो से रूबरू हुए। भिलाई निगम कमिश्नर ऋतुराज रघवंशी और हॉस्पिटल के नोडल प्रशासकीय अधिकारी पीपीई किट पहनकर चंदूलाल चंद्राकर कोविड हॉस्पिटल कचांदुर पहुंचे। जहां उन्होंने हॉस्पिटल अमला व कोविड मरीजो से बातचीत की कमिश्नर ने अस्पताल में भर्ती कोविड मरीजो का हाल-चाल जाना और व्यवस्थाओं को
जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कमिश्नर ने भोजन से लेकर सिलेंडर और सफाई की
व्यवस्था पहले की तरह बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

कोविड केयर हास्पिटल में इलाज करा रहे इन कोरोना मरीजों के चेहरे पर अब सुकून नजर आने
लगा है। हम सेल्यूट करते हैं उन कोरोना वारियर्स का जो इतनी विपदा की घड़ी में भी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हट रहे हैं। इतनी सारी संख्या में मरीजों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना, उनके भोजन की समय पर व्यवस्था करनी आसान नहीं।

Next Story