BEO प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड से करेंगे शादी : रेप का केस दर्ज कराने पहुंची थी प्रेमिका, BEO ने थाने में कहा- मैं करूंगा शादी…. शादी शुदा अफसर का 7 साल से था अफेयर….बीबी को मालूम चला तो लड़की की कर दी पिटाई…थाने में चला हाईवोल्टेज ड्रामा

मुंगेली 30 अगस्त 2021। पति..पत्नी और वो… के मामले में मुंगेली BEO बुरे फंस गये। गर्लफ्रेंड रेप का केस दर्ज कराने अड़ी…तो पत्नी मारने-पीटने पर उतारू हो गयी…घंटों चले थाने में हाईवोल्डेट ड्रामे के बाद अब शादी शुदा BEO ने गर्लफ्रेंड के साथ भी शादी करने का लिखित एग्रीमेंट किया है। पर अब चक्कर ये फंस गया है कि पत्नी के रहते गर्लफ्रेंड के साथ शादी शिक्षा विभाग के ये अधिकारी करेंगे तो करेंगे कैसे? मामला रविवार का है, जहां मुंगेली BEO पीएस बेदी की गर्लफ्रेंड रेप का आरोप लगाकर जहरागांव थाने पहुंच गयी। गर्लफ्रेंड का आरोप था कि BEO ने शादी की झूठी बात कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये और फिर प्रेग्नेंट होने के बाद बातों से मुकर गये। BEO की पत्नी को जब मालूम पड़ा तो उसकी पिटाई की गयी।
बीबी और गर्लफ्रेंड के बीच फंसे BEO मुंगेली के फुलवारी गांव के रहने वाले हैं, जबकि उनकी गर्लफ्रेंड भी उसी गांव की रहने वाली है। युवती के मुताबिक जब वो 16 साल की थी, तभी से उनका BEO पीएस बेदी के साथ संबंध था। 7 साल के अफेयर के दौरान बीईओ ने कई दफा उसके साथ संबंध बनाये, इसी बीच गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हो गयी। लड़की गर्भवती हुई तो बीईओ शादी से कन्नी काटने लगे। जिसके बाद युवती थाने में FIR दर्ज कराने पहुंच गयी।
इधर बीईओ बेदी को जब लड़की के थाने पहुंचने की खबर लगी, तो वो तुरंत जहरागांव थाने पहुंचे, जहां लड़की अपने परिजनों के साथ मौजूद थी। बीईओ को देखते ही लड़की के परिजन भड़क गये और थाने में ही जमकर विवार होने लगा। इधर बीईओ की पत्नी भी थाने पहुंची गयी, थाने में ही काफी देर तक विवाद होता रहा, जिसके बाद बीईओ ने लिखित आश्वासन दिया कि वो लड़की से शादी करेंगे। हालांकि एक पत्नी के रहते दूसरी शादी वो कैसे करेंगे, इसके बारे में वो परिजनों से बात कर मामला सुलझाने की बात कही है। बीईओ के आश्वासन के बाद लड़की ने FIR दर्ज नहीं कराया।