Begin typing your search above and press return to search.

वृष, सिंह, सहित इन राशि वाले धन के निवेश में बरतें सावधानी… वहीँ इन्हें होगा धन लाभ, जानें आज का राशिफल

वृष, सिंह, सहित इन राशि वाले धन के निवेश में बरतें सावधानी… वहीँ इन्हें होगा धन लाभ, जानें आज का राशिफल
X
By NPG News

रायपुर 21 जुलाई 2021. पंचांग के अनुसार बुधवार को आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. बुधवार को द्वादशी की तिथि देवशयनी एकादशी व्रत का पारण किया जाता है. चंद्रमा आज वृश्चिक राशि है, जहां पर केतु पहले से ही मौजूद हैं. धन के मामल में आज कुछ राशियों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है. मेष से लेकर मीन राशि तक, आइए जानते हैं आज का आर्थिक राशिफल.

मेष राशि
आज का दिन आपको सिद्धि दिलवाने वाला रहेगा। ऑफिस में आज आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, और आपके अधिकारी भी आपको सहयोग देगे। यदि कोई आपका सरकारी कार्य लटका हुआ है, तो उसमे किसी कागजात की कमी हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है, लेकिन सायंकाल के समय उसमें सुधार होगा। आज आप विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। यदि आज आप किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना दें क्योंकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है।

वृषभ राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन के साथ आय वृद्धि के योग बनेंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों के साथ दिन मनोरंजन और आनंद-प्रमोद में बीतेगा। कलाकार, लेखक आदि को अपनी प्रतिभा प्रकट करने का अवसर मिलेगा। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता आएगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में बाधाएं आ सकती हैं और कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा, वरना अनावश्यक वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और कोर्ट-कचहरी के कार्य से बचें। आध्यात्मिकता के प्रति रुझान बढ़ेगा और ईश्वरभक्ति से मन को शांति मिलेगी।

कर्क राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय विस्तार की योजनाएं बनाएंगे, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन में व्यग्रता रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। अनावश्यक खर्चों की भी अधिकता रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

सिंह राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। नराकात्मक विचारों से दूर रहें, अन्यथा बड़ा नुकसान होने की संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, जिससे मन व्यग्र रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। आध्यामिक और धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा और ईश्वरभक्ति से मन को शांति मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

कन्या राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में विशेष लाभ मिलने के योग रहेंगे। काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्च पदाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो कि लाभदायक रहेगी। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह का योग है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। परिजनों के साथ में रमणीय स्थल पर प्रवास होने की भी संभावना है। सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

तुला राशि
आपका दिन शानदार रहेगा। ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। घर के मामलों में दूसरों की राय लेनें से बचें। आपकी मेहनत आपके जीवन में सफलता के रंग भर देगी। पारिवारिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनाथी के साथ समय बिताकर आपको अच्छा महसूस होगा। बिजनेस को बढ़ाने के नये तरीके आप सोचेंगे। सेहत के लिहाज से आप तंदरूस्त रहेंगें। आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है।

वृश्चिक राशि
किसी बड़े मामलों पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। आपके रुके हुये कार्य पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी के साथ लंच करने का प्लान कर सकते हैं। आप अपने भाई बहन को खुश करने के लिए उन्हें कोई गिफ्ट दे सकते हैं। व्यापार में बदलाव करने की भी सोच सकते हैं, इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। निवेश करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें।

धनु राशि
आपको धन लाभ होगा। किसी अजनबी से बहस न करें। पैसों के लेन-देन के मामले में सोच समक्ज कर ही निर्णय लें। अपने ध्यान को केन्द्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें। जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नजरदांज करें। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी तरह का परीक्षा फॉर्म भी भर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों की आय में बढोतरी होगी। आपकी सेहत में सुधार होगा।

मकर राशि
मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। बिजनेस में परिवर्तन के आसार दिख रहें हैं। ऑफिस में आपकी क्रियेटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। इस राशि के लवमेंट लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। आपकी और भाई के बीच किसी बात को लेकर थोड़ी नोंक झोक हो सकती है। विद्युत उपकरण खरीदने के लिए दिन शुभ हैं। अपनी कीमती वस्तु को संभालकर कर रखें।

कुम्भ राशि
आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। किसी नए रचना की योजना बना सकते है। अपने जीवनसाथी को गुलाब देकर खुश कर सकते हैं। साथ ही किसी को अपने दिल की बात बताने के लिए भी दिन बहुत अच्छा है। कला के क्षेत्र से जुडे लोगो का समाज में नाम रोशन होगा। छात्रों को ऑनलाईन कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। घर के बुजर्गों का खास ख्याल रखें।

मीन राशि
आपका रूझान आध्यात्म के प्रति अधिक लगा रहेगा। मनोरंजन के लिए बनाया हुआ प्लान टल सकता है। आप घर में ज्यादा समय ज्यादा व्यतीत करेगें। पैसों की जुड़ी समस्या खत्म हो जाएगी। व्यवसाय से धन का लाभ होगा। इस राशि के स्टूडेंट के लिए दिन शुभ रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलाने के योग बन रहें है। दाम्पत्य जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

Next Story