Begin typing your search above and press return to search.

मिथुन, तुला और मीन राशि वाले निवेश में बरतें सावधानी…आज का दिन इन 5 राशियों की झोली भर देगा खुशियों से, जानें अन्य का हाल

मिथुन, तुला और मीन राशि वाले निवेश में बरतें सावधानी…आज का दिन इन 5 राशियों की झोली भर देगा खुशियों से, जानें अन्य का हाल
X
By NPG News

रायपुर 14 जुलाई 2021. पंचांग के अनुसार 14 जुलाई 2021, बुधवार को आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. चंद्रमा आज के दिन सिंह राशि में गोचर कर रहा है. धन के मामले में आज का दिन मेष से मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का आर्थिक राशिफल.

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए पिछले कुछ दिनों के तुलना में हर प्रकार से संभव रहेगा। आज आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप अपने दैनिक खर्चों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आपको व्यवसाय में सहयोगियो के मनमाने व्यवहार के कारण आपको क्रोध आएगा, लेकिन फिर भी आज आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आज आप खुले हाथ से धन खर्च करेंगे, लेकिन आपको भविष्य के लिए कुछ बचत का अवश्य करके रखनी होगी। आज आपको किसी को भी धन उधार नहीं देना है, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आप जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे, उसमें लापरवाही दिखाएंगे, इसका आपको नुकसान भी उठाना पड़ेगा। आज आपको अपने व्यपार के शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वह आज आपको बिना कारण भी परेशान करने की सोचेंगे। घर के बुजुर्ग व अधिकारी आज नाराजगी जता सकते हैं। आज आपकी मानसिकता कम समय में अधिक धन कमाने की होगी, जिसके कारण आप अपने हाथ से लाभ के अवसर निकाल देंगे। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा, जिसके कारण आपको सुख शांति का अनुभव होगा।

मिथुन राशि
आज आप अपनी बुद्धि व विवेक का कुछ अधिक उपयोग करेंगे, जिसके कारण आपको अपनी व्यवसाय में अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। लापरवाही के कारण आज आप अपने कुछ कार्य में लाभ के बदले हानि करा सकते हैं, इसलिए सतर्कता बरतें। धन को लेकर आज आपका मन विचलित हो सकता है। आज आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिसके कारण आप कुछ परेशान नजर आएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपनी संतान की समस्याओं को सुलझाने में व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि
आज आपके अंदर अहम की भावना विकसित हो सकती है, जिसके कारण आप अपने किसी भी कार्य को गलत तरीके से करने में नहीं डरेंगे, लेकिन आपको उसका नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। यदि आज आपका किसी से कोई कानुनी वाद विवाद होता है, तो उसमें आपको पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह आपकी परेशानी बन सकता है। यदि आज बुजुर्गों से आपका कोई वैचारिक मतभेद होता है, तो वह आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। व्यापार में भी आज आपको यदि कोई लाभ का अवसर मिलता है, तो आपको उसमें देरी नहीं करनी है, नहीं तो वह हाथ से निकल सकता है।

सिंह राशि
आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। किसी प्रिय मित्र से मिलने का योग बन सकता है। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। आपका प्रेम-प्रसंग के प्रति झुकाव अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कन्या राशि
दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपका किसी समारोह में जाने का प्लान बनेगा। जीवनसाथी और बच्चों से आपको बहुत सारा प्यार मिलेगा। आप किसी को नाराज किये बिना अपनी बात मनवा सकते हैं। इस राशि वाले लोगों का उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आप अपने कामकाज के बारे में भी गंभीरता से विचार करेंगे। आपकी मुलाकात अपने गुरू से होगी।

तुला राशि
आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। जिस भी काम को करना चाहेंगे वो पूरा हो जायेगा। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। इस राशि वाले लोगों को परेशानियों से डटकर मुकाबला करने पर तरक्की के सारे दरवाजे खुले नजर आयेंगे। छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। कारोबारियों के लिए दिन ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि
दिन फायदेमंद रहेगा। रूके हुए काम मित्र की मदद से पूरे हो सकते हैं। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आपको किसी अपने से खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रुझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है। आपकी तीव्र बुद्धि के कारण आपको पुरस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

धनु राशि
दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी काम में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत रहेगी। आपका मूड अच्छा रहने वाला है, जिसकी वजह से आप भी अच्छा महसूस करेंगे। आप अपने जीवनसाथी को मनाने के लिए उन्हें कहीं घूमाने ले जा सकते हैं। कारोबार में उम्मीद के मुताबिक अधिक लाभ की प्राप्ति होगी।

मकर राशि
आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम से भागदौड़ थोड़ी अधिक रहेगी। आपकी परिवार के किसी सदस्य से थोड़ी अनबन हो सकती है। हालांकि इस राशि के लोगों को ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नत मिलेगी। आपको अपने जीवनसाथी को फिजूल खर्चों से बचाना चाहिए। आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को व्यापार में फायदा हो सकता है।

कुंभ राशि
दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। जो चीजें आपके लिए रूकावटें बन रही हैं, उन्हें नजर अंदाज करने की कोशिश करें। इसके विपरीत कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे भी दिला सकती हैं। इस राशि के कारोबारियों को भी बड़ा फायदा होने वाला है। आप अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करेंगे, तो सब अच्छा होगा।

मीन राशि
आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आप जो भी चाहेंगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें। इस राशि के अविवाहित लोगों को शादी का ऑफर भी आ सकता है। कोई नई रचना भी कर सकते हैं। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है।

Next Story