Begin typing your search above and press return to search.

BCCI ने दी जानकारी, IPL के आयोजन में आई एक और मुश्किल..

BCCI ने दी जानकारी, IPL के आयोजन में आई एक और मुश्किल..
X
By NPG News

नई दिल्ली 20 मई 2020। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी ने उम्मीद जताई है कि इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन कराया जा सकेगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मानसून तक तो क्रिकेट की गतिविधियों को कराना मुमकिन नहीं होगा। उसके बाद भी 14 दिन के क्वारंटाइन की अवधि की वजह से चीजेंं मुश्किल हो जाएंगी।

राहुल ने TCM Sports Huddle webinar में कहा, “इंडियन प्रीमियर लीग सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली लीग में से एक है। जितने लोगों ने चुनाव में वोट दिया था इससे कहीं ज्यादा लोगों ने पिछले आईपीएल के सीजन को देखा। प्रायोजकों के लिए क्रिकेट एक नेता है और यही रास्ता दिखाने वाला है। नुकसान की भरपाई काफी ज्यादा तेजी से होने वाली है।

“IPL का असली मजा तभी आता है जब दुनिया से बेहतरीन खिलाड़ी आकर इसमें खेलते हैं और सभी इसको शानदार बनाने के लिए एकजुट होते हैं। फिलहाल तो यह एक कदम दर कदम पूरा की जाने वाली प्रकिया होने वाली है। हम कल से ही सारी चीजों के सामान्य होने की उम्मीद नहीं कर सकते। खिलाड़ी टूर्नामेंट में खेलना चाहते हैं या नही इस फैसले का सम्मान किया जाएगा।”

Next Story