Begin typing your search above and press return to search.

आज़ादी पर्व पर बस्तर IG पी सुंदरराज ने गोंडी और हल्बी भाषा में दिया शुभकामना संदेश -“आप सबके सहयोग से जल्द बस्तर नक्सल मुक्त होगा..”

आज़ादी पर्व पर बस्तर IG पी सुंदरराज ने गोंडी और हल्बी भाषा में दिया शुभकामना संदेश -“आप सबके सहयोग से जल्द बस्तर नक्सल मुक्त होगा..”
X
By NPG News

जगदलपुर,14 अगस्त 2020। बस्तर पुलिस लगातार इस क़वायद में रहती है कि, उसका अधिकतम निकटता स्थानीय बस्तरिहा से ना केवल स्थापित हो बल्कि और प्रगाढ़ हो। बस्तर रेंज IG पी सुंदरराज माओवाद से प्रभावित बस्तर में जिस विश्वास विकास सुरक्षा के त्रयी लक्ष्य साथ काम कर रहे हैं उसके तहत की जा रही कोशिशें लगातार ध्यान खींच रही हैं। बल्कि बस्तर के भीतरी इलाक़ों में ग्रामीणों के बीच बस्तर पुलिस सकारात्मक उपस्थिति के साथ साथ माओवादियों के ख़िलाफ़ उल्लेखनीय सफलताएँ भी हासिल कर रही है।

बस्तर पुलिस लगातार यह कोशिश कर रही है कि, जनता से उसका सीधा जुड़ाव हो। इसके लिए बस्तर पुलिस में आमूल चूल परिवर्तन लाया है। यह परिवर्तन ही है कि बस्तरिहा से संवाद के लिए पुलिस ने उसकी बोली भाषा को अपना लिया है।

IG पी सुंदरराज ने स्वतंत्रता दिवस पर बस्तर को बस्तर की स्थानीय बोली भाषा गोंडी और हल्बी में संदेश दिया है। गोंडी और हल्बी भाषा में अपने संदेश में IG सुंदरराज ने कहा
“आप सबको स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ.. आप सबके सहयोग से बस्तर जल्द नक्सलियो से मुक्त होगा..आप सबके सहयोग से हम ये लड़ाई जीतेंगे”

विदित हो कि रेंज आईजी पी सुंदरराज तमिलनाडू से हैं। उन्होंने NPG से कहा
“भाषा बोली संस्कृति से जुड़ने का मतलब कि आप गहरे तक उन्हें आत्मसात कर रहे हैं और ज़ाहिर है वे भी आप को। माओवाद से लड़ाई जीती जाएगी पर उसके लिए जैसा कि मैंने सबसे शुरु में कहा था, इस जीत की बुनियाद बस्तरिया के विश्वास को हासिल करने से और फिर विकास की ओर उन्हें ले जाते हुए उन्हें सुरक्षित करने में है। बस्तर पुलिस बस्तर के लोगों की है.. ज़ाहिर है हमें उनकी बोली भाषा संस्कृति को सम्मान देना और समाहित करना है, ताकि रिश्ता मज़बूत रहे.. और यही हम कर रहे हैं”

Next Story