Begin typing your search above and press return to search.

Bastar Dussehra 2025: बस्तर दशहरे में शामिल होंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह: मुरिया दरबार में टेकेंगे माथा, सरेंडर नक्सलियों से भी कर सकते हैं मुलाकात

Bastar Dussehra Me Shamil Honge Amit Shah: जगदलपुर: विश्व प्रसिद्ध और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व जारी है। इस बीच खबर है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बस्तर दशहरा में शिरकत करेंगे। अमित शाह के दौरे को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी भी शुरू कर दी है।

Bastar Dussehra 2025: बस्तर दशहरे में शामिल होंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह:  मुरिया दरबार में टेकेंगे माथा, सरेंडर नक्सलियों से भी कर सकते हैं मुलाकात
X

Bastar Dussehra 2025

By Chitrsen Sahu

Bastar Dussehra Me Shamil Honge Amit Shah: जगदलपुर: विश्व प्रसिद्ध और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व जारी है। इस बीच खबर है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बस्तर दशहरा में शिरकत करेंगे। अमित शाह के दौरे को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी भी शुरू कर दी है।

मुरिया दरबार में माथा टेकेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 4 अक्टूबर को बस्तर दौरा लगभग तय माना जा रहा है। जिसके लिए प्रशासन ने जगदलपुर के लाल बाग मैदान में तैयारियां भी शुरू कर दी है। जहां से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आम सभा को संबोधित करेंगे। वहीं बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में माथा भी टेकेंगे।

सरेंडर नक्सलियों से कर सकते हैं मुलाकात

कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस दौरान सरेंडर नक्सलियों के साथ ही नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों से भी मुलाकात कर सकते हैं। अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री विष्णुदेव शाय और डिप्टी सीएम अरुण साव के साथ ही कई मंत्री और विधायक भी बस्तर दशहरे में शामिल हो सकते हैं।

सांसद समेत दशहरा समिति ने दिया निमंत्रण

बता दें कि बस्तर सांसद और दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप ने दशहरा समिति के मांझी-चालकी सदस्य के साथ 19 सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। साथ उन्हें मां दंतेश्वरी की पवित्र छवि भेंट करते हुए बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए निमंत्रण भी दिया था।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं- अमित शाह

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी निमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहा था कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि 'नक्सलवाद से मुक्ति और शांती की ओर अग्रसर बस्तर अपने पर्व और त्योहार धूममान मना रहा है। आदिवासी संस्कृति और विरासत का प्रमाण 75 दिनों तक मनाया जाने वाला बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में आने का निमंत्रण मिला है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं।'

पूरे 75 दिन चलता है बस्तर दशहरा

बता दें कि बस्तर दशहरा देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। बस्तर में दशहरा पर्व पूरे 75 दिन चलता है, जिसमें 14 से ज्यादा रस्में निभाई जाती है। बस्तर में बनाया जाने वाला दशहरा पर्व खास इसलिए भी है क्योंकि यहां दशहरे पर रावण का दहण नहीं किया जाता, बल्कि देवी दंतेश्वरी के छत्र को रथारूढ करके विशालकाय रथ में पूरे शहर में घुमाया जाता है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story