DEO दफ्तर आने पर बैन : डीईओ ने सभी BEO व प्राचार्यों को जारी किया सख्त निर्देश….”बिना छुट्टी या लिखित अनुमति के दफ्तर आये तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें”

कोरबा 25 अगस्त 2021। DEO दफ्तर में शिक्षकों के आने पर पाबंदी लगा दी गयी है। इस बाबत DEO ने सभी BEO को निर्देश जारी कर दिया है। बीईओ के साथ-साथ डीईओ ने सभी हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्य को भी निर्देश दिया है।
2 छात्रों की मौत : आधी रात दो छात्रों की मौके पर ही मौत, 1 गंभीर रूप से जख्मी… 140 की रफ्तार में मवेशी को टक्कर मारकर कार फुटबॉल की तरह उछली…फिर डिवाइडर व खंभे से टकरायी
डीईओ के आदेश के मुताबिक कोई भी सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता व कर्मचारी स्कूल टाइमिंग में डीईओ दफ्तर नहीं आयेंगे। DEO दफ्तर आने के लिए या तो उन्हें उस दिन की छुट्टी लेनी होगी, या फिर अपने स्कूल के प्राचार्य से लिखित अनुमति लेनी होगी। अवकाश स्वीकृति और लिखित अनुमति दिखाने के बाद ही वो डीईओ आफिस आ पायेंगे।
ऑनलाइन क्लास की वजह से छात्र की मौत : नेटवर्क की तलाश में पहाड़ी पर चढ़ा लड़का… पैर फिसलने की वजह से हो गयी मौत … 7वीं में पढ़ता था बच्चा
डीईओ ने चेताया है कि अगर कोई बिना अनुमति या बिना छुट्टी लिये ही डीईओ आता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। दरअसल लगातार इस तरह का नजारा डीईओ दफ्तर में दिख रहा था कि बेवजह से भी कई शिक्षक डीईओ दफ्तर में पहुंच जाते थे। जिसकी वजह से काम में व्यवधान पड़ता था, लिहाजा डीईओ ने इस निर्देश को लिखित रूप से जारी किया है।

