Begin typing your search above and press return to search.

Yamaha Tricity 300: दुनिया का पहला एयरबैग वाला थ्री-व्हीलर स्कूटर हुआ पेश, सेफ्टी में कार को भी देगा टक्कर!

Yamaha Tricity 300 Scooter Unveiled: Yamaha ने दुनिया का पहला एयरबैग वाला थ्री-व्हीलर स्कूटर 2026 Tricity 300 पेश कर दिया है। यह 3-व्हीलर मैक्सी-स्कूटर फ्रंटल कोलिजन के दौरान राइडर को कार जैसी सुरक्षा देगा। इसमें 292cc का इंजन, TFT डिस्प्ले और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

Yamaha Tricity 300 Scooter Unveiled
X

Image Source: yamaha-motor.eu

By swapnilkavinkar

Yamaha Tricity 300 Scooter Unveiled: दिग्गज टू-व्हीलर कंपनी Yamaha ने अपने नए 2026 Tricity 300 मॉडल से पर्दा उठा दिया है, जो अब एयरबैग सिस्टम के साथ आएगा। यह दुनिया का पहला प्रोडक्शन स्कूटर है जिसमें राइडर की सेफ्टी के लिए इस तरह की एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। तीन पहियों वाला यह मैक्सी-स्कूटर न केवल दिखने में मस्कुलर है, बल्कि इसमें मिलने वाले फीचर्स इसे प्रीमियम सेगमेंट में सबसे अलग बनाते हैं।

दुनिया का पहला एयरबैग वाला स्कूटर

यामाहा ने इस खास एयरबैग सिस्टम को मशहूर कंपनी Autoliv के साथ मिलकर तैयार किया है। यह एयरबैग स्कूटर के फ्रंट एप्रन में, ठीक हैंडल बार के नीचे फिट किया गया है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि किसी भी फ्रंटल कोलिजन यानी सामने से टक्कर होने की स्थिति में यह तुरंत खुल जाएगा। इससे राइडर का शरीर सीधे हैंडल या स्कूटर के सख्त हिस्सों से टकराने से बच जाएगा और एक सुरक्षित कुशन मिलेगा। खास बात यह है कि इस एयरबैग की वजह से स्कूटर के बैलेंस या स्टोरेज स्पेस पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है।

पावरफुल इंजन और परफॉरमेंस

इंजन की बात करें तो 2026 Yamaha Tricity 300 में 292cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन अब पहले से ज्यादा रिफाइंड और Euro5+ कॉम्पलिएंट है। कंपनी ने इसमें एक नया कैटालिटिक कन्वर्टर इस्तेमाल किया है, जिसका वजन पिछले मॉडल के मुकाबले 800 ग्राम कम है। वजन कम होने और बेहतर ट्यूनिंग की वजह से इसकी परफॉरमेंस और फ्यूल एफिशिएंसी में सुधार देखने को मिलेगा। यह स्कूटर यामाहा के लीनिंग मल्टी-व्हील प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो मोड़ पर बेहतरीन ग्रिप और स्टेबिलिटी देता है।

हाई-टेक फीचर्स और कनेक्टिविटी

फीचर्स के मामले में यामाहा ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। नए Tricity 300 में अब 4.2-इंच का कलर TFT डिस्प्ले मिलता है, जो दिखने में काफी प्रीमियम लगता है। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और गार्मिन (Garmin) नेविगेशन की सुविधा दी गई है, जिसे 'StreetCross' ऐप के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। सेफ्टी को और पुख्ता करने के लिए इसमें कॉर्नरिंग ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) भी दिया गया है, जो मुश्किल मोड़ों पर अचानक ब्रेक लगाने पर स्कूटर को फिसलने से बचाता है। साथ ही इसमें फुल-एलईडी लाइटिंग सेटअप भी मिलता है।

लॉन्च टाइमलाइन और उपलब्धता

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इस अपडेटेड 2026 Yamaha Tricity 300 स्कूटर की बिक्री इस साल के दूसरे हाफ (जुलाई-दिसंबर) 2026 में शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, भारतीय ग्राहकों के लिए थोड़ी निराशाजनक खबर है क्योंकि यामाहा की फिलहाल इस थ्री-व्हीलर मैक्सी-स्कूटर को भारत में लॉन्च करने की कोई योजना नहीं है। भारत में इस तरह के स्कूटरों का मार्केट अभी काफी छोटा है, लेकिन भविष्य में सेफ्टी नॉर्म्स को देखते हुए यामाहा अपनी इस एयरबैग टेक्नोलॉजी को अन्य मॉडल्स में भी इस्तेमाल कर सकती है।

Next Story