Begin typing your search above and press return to search.

TVS 2025 Ronin: TVS Ronin 225 का नया रिफ्रेश एडिशन, ग्लेशियर सिल्वर और चारकोल एम्बर कलर में धमाल

TVS 2025 Ronin: देश की प्रमुख टू-व्हीलर कंपनी टीवीएस ने अपनी सबसे पावरफुल बाइक TVS Ronin का नया रिफ्रेश एडिशन MotoSoul 4.0 इवेंट में पेश किया है। यह बाइक नए ग्लेशियर सिल्वर और चारकोल एम्बर कलर ऑप्शन के साथ आई है, जिसमें नए ग्राफिक्स और डिजाइन बदलाव किए गए हैं।

TVS 2025 Ronin: TVS Ronin 225 का नया रिफ्रेश एडिशन, ग्लेशियर सिल्वर और चारकोल एम्बर कलर में धमाल
X
By Ragib Asim

TVS 2025 Ronin: देश की प्रमुख टू-व्हीलर कंपनी टीवीएस ने अपनी सबसे पावरफुल बाइक TVS Ronin का नया रिफ्रेश एडिशन MotoSoul 4.0 इवेंट में पेश किया है। यह बाइक नए ग्लेशियर सिल्वर और चारकोल एम्बर कलर ऑप्शन के साथ आई है, जिसमें नए ग्राफिक्स और डिजाइन बदलाव किए गए हैं। हालांकि, इस नए मॉडल में इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वर्तमान में, TVS Ronin 225 की कीमत ₹1.35 लाख रुपये से शुरू होती है। आइए जानते हैं इस बाइक के बारे में विस्तार से...

नए बदलाव और फीचर्स

टीवीएस की नई रिफ्रेश Ronin 225 बाइक में छोटे-मोटे बदलाव किए गए हैं जो ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। इस बाइक में अब Dual-Channel ABS की सुविधा दी गई है, जो सेफ्टी को और बेहतर बनाती है। एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) बाइक की ब्रेकिंग क्षमता को बढ़ाता है, और अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक स्लिप नहीं होती। इस बाइक का सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड हंटर 350 से होगा।

इंजन और पावर

TVS Ronin में 225.9cc, सिंगल-सिलेंडर ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 20.1bhp की पावर और 19.93Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट और स्लिपर क्लच से लैस है। बाइक का कर्ब वेट 160kg है, जो इसे सिटी राइडिंग के लिए और भी फूर्तीला और सुविधाजनक बनाता है। इसमें T-आकार का LED DRL, LED हेडलाइट, 2 राइडिंग मोड्स, एडजस्टेबल लीवर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, और LCD स्पीडोमीटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

हंटर 350 से मुकाबला

TVS Ronin 225 का सीधा मुकाबला Royal Enfield Hunter 350 से है, जिसकी कीमत ₹1,49,900 से शुरू होती है। हंटर 350 में 349cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन है, जो 20.2bhp की पावर और 27Nm का टॉर्क जनरेट करता है। हालांकि, Hunter 350 का कर्ब वेट 181kg है, जो Ronin के मुकाबले ज्यादा है।

जहां तक हाईवे पर राइडिंग का सवाल है, दोनों ही बाइक्स शानदार प्रदर्शन करती हैं, लेकिन सिटी राइडिंग में TVS Ronin ज्यादा बेहतर साबित होती है। इसके हल्के वजन और बेहतरीन हैंडलिंग की वजह से इसे बैलेंस करना आसान है, जबकि Hunter 350 का वजन ज्यादा होने के कारण सिटी राइडिंग में कुछ चुनौतियां पेश कर सकता है।

TVS Ronin 225 का नया रिफ्रेश मॉडल एक बेहतरीन बाइक है जो सिटी और हाईवे दोनों राइड्स के लिए उपयुक्त है। इसके फीचर्स, पावर और हैंडलिंग इसे सिटी में चलाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। यदि आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं, जो स्टाइलिश हो और राइडिंग अनुभव को बेहतर बनाए, तो TVS Ronin 225 आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story