Begin typing your search above and press return to search.

Triumph Speed Twin 1200 DGR Edition: पेश हुई दुनिया की इकलौती कैफे रेसर बाइक, जानें क्या है खास

Triumph Speed Twin 1200 Cafe Racer DGR Edition: Triumph ने दुनिया की इकलौती Speed Twin 1200 Cafe Racer DGR Edition पेश की है। यह 2026 2026 डिस्टिंग्विश्ड जेंटलमैन राइड का मुख्य प्राइज है। इसमें 1200cc का दमदार इंजन, Harris Tweed सीट और Brembo ब्रेक्स दिए गए हैं।

Triumph Speed Twin 1200 Cafe Racer DGR Edition
X

Image Source: triumph-mediakits.com

By swapnilkavinkar

Triumph Speed Twin 1200 DGR Edition: ब्रिटिश बाइक निर्माता कंपनी Triumph Motorcycles ने अपनी नई Speed Twin 1200 Cafe Racer DGR Edition को पेश कर दिया है। यह एक 'One-of-One' मॉडल है, जिसका मतलब है कि पूरी दुनिया में इस डिजाइन की सिर्फ एक ही बाइक बनाई गई है। इस खास बाइक को साल 2026 की 'Distinguished Gentleman’s Ride' (DGR) के मुख्य प्राइज के तौर पर तैयार किया गया है। यह बाइक मौजूदा Speed Twin 1200 कैफे रेसर के लिमिटेड एडिशन पर आधारित है, लेकिन इसके ग्राफिक्स और मटेरियल इसे एक कलेक्टर आइटम बनाते हैं।

डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स

इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसकी Harris Tweed बुलेट सीट है। ट्रायम्फ के अनुसार, इस सीट में स्कॉटलैंड के खास हैंड-वोवन फैब्रिक का इस्तेमाल हुआ है। बाइक पर '15 Years of Dapper' का एनिवर्सरी लोगो और एक यूनिक नंबर बोर्ड दिया गया है। इसकी प्रामाणिकता (ऑथेंटिसिटी) के लिए कंपनी साथ में एक स्पेशल सर्टिफिकेट भी दे रही है। लुक की बात करें तो इसे कॉम्पिटिशन ग्रीन और एल्युमिनियम सिल्वर पेंट स्कीम दी गई है। हेडलाइट बाउल को भी ग्रीन कलर कोड दिया गया है, जो इसके रेट्रो लुक को पूरा करता है।

इंजन और परफॉर्मेंस

मैकेनिकल तौर पर इस बाइक में 1200cc का पैरेलल-ट्विन इंजन लगा है। यह इंजन 103.5bhp की पावर और 112Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। बाइक की रेव लिमिट 8,000rpm रखी गई है। इसमें 270-डिग्री फायरिंग ऑर्डर मिलता है, जिससे राइडर को तुरंत थ्रॉटल रिस्पॉन्स मिलता है। यह इंजन कैफे रेसर की जरूरतों के हिसाब से काफी स्मूथ और पावरफुल है।

सस्पेंशन और सेफ्टी किट

बेहतर राइडिंग कंट्रोल के लिए फ्रंट में 43mm के Marzocchi अपसाइड-डाउन फोर्क्स और रियर में Ohlins के एडजस्टेबल ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए इसमें Brembo Stylema कैलिपर्स के साथ 320mm के डिस्क ब्रेक मिलते हैं। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए इसमें ऑप्टिमाइज्ड कॉर्नरिंग ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) भी दिया गया है। साथ ही, सड़कों पर बेहतर ग्रिप के लिए इसमें प्रीमियम Metzeler Racetec RR K3 टायर्स का इस्तेमाल किया गया है।

Next Story