Triumph और BMW को टक्कर देने आई Ducati की नई 2025 Multistrada V2 बाइक, जानें इसकी कीमत
2025 Ducati Multistrada V2 Launched: Ducati ने भारत में नई 2025 Multistrada V2 बाइक लॉन्च की है। यह बाइक अब पहले से 18 किलो हल्की हो गई है। इसमें 890cc V-ट्विन इंजन, 5-इंच TFT डिस्प्ले, LED लाइटिंग, राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल और कॉर्नरिंग ABS जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

2025 Ducati Multistrada V2 Launched in India News Hindi: लग्जरी बाइक बनाने वाली इटालियन कंपनी डुकाटी ने भारतीय बाजार में अपनी नई एडवेंचर बाइक 2025 Ducati Multistrada V2 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे पहले से 18 किलोग्राम हल्का बनाया है, जिससे इसकी परफॉरमेंस और हैंडलिंग अब पहले से कहीं बेहतर हो गई है। यह बाइक सीधे तौर पर Triumph Tiger 900 और BMW F 900 जैसी बाइक्स को टक्कर देगी। आइए जानते हैं इसके इंजन, फीचर्स और कीमत के बारे में पूरी जानकारी।
शानदार इंजन और जबरदस्त परफॉरमेंस
नई 2025 डुकाटी Multistrada V2 में 890cc का लिक्विड-कूल्ड V-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 10,750 rpm पर 113.4bhp की पावर और 8,250 rpm पर 92.1Nm का टॉर्क पैदा करता है। कंपनी का कहना है कि बाइक का 70% से ज्यादा टॉर्क सिर्फ 3,500 rpm पर ही मिल जाता है। इसका मतलब है कि यह बाइक शहर की ट्रैफिक या लॉन्ग हाइवे राइडिंग, हर जगह शानदार प्रदर्शन देगी। पुराने मॉडल के मुकाबले इसका वजन 18 किलो कम हुआ है, जिससे बाइक का बैलेंस और माइलेज दोनों बेहतर हो गए हैं।
कम्फर्ट और कंट्रोल के लिए एडवांस फीचर्स
राइडर के आराम और कंट्रोल को ध्यान में रखते हुए इस बाइक में कई अडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसमें फुल LED लाइटिंग सिस्टम और 5-इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है, जिसमें बाइक से जुड़ी सभी जानकारी साफ दिखाई देती है। सीट को दो लेवल (830mm और 850mm) पर एडजस्ट किया जा सकता है, जिससे हर हाइट के राइडर को बेहतर राइडिंग पोजीशन मिलती है। इसके अलावा इसमें राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल और कॉर्नरिंग ABS जैसे स्मार्ट सेफ्टी सिस्टम भी दिए गए हैं, जो हर रास्ते पर बेहतर सुरक्षा और स्थिरता प्रदान करते हैं।
कीमत और कलर ऑप्शंस
डुकाटी ने 2025 Multistrada V2 को भारत में 18.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। यह कीमत इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की है। कंपनी ने इस बाइक को दो शानदार कलर ऑप्शंस में यानि डुकाटी रेड और स्ट्रोम ग्रीन में पेश किया है, ताकि ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकें। डुकाटी का लक्ष्य इस नई बाइक के जरिए भारत के तेजी से बढ़ते मिडवेट एडवेंचर बाइक सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करना है।
किससे होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में डुकाटी Multistrada V2 का मुकाबला कई बड़ी बाइक्स से होगा। यह बाइक Triumph Tiger 900, BMW F 900 XR, BMW F 900 GS, और Kawasaki Versys 1000 जैसी एडवेंचर बाइक्स को सीधी चुनौती देगी। अपने हल्के वजन, दमदार इंजन और एडवांस फीचर्स के दम पर Multistrada V2 इस सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आई है।
