Tata Sierra Safety Rating: टाटा की नई चाल, सिएरा को क्रैश टेस्ट में मिली 5-Star रेटिंग, अब इन गाड़ियों की छुट्टी तय!

Image Source: bncap.in | Edited By: NPG News
Tata Sierra Bharat NCAP Crash Test: टाटा मोटर्स ने एक बार फिर दिखा दिया है कि सेफ्टी के मामले में उनका कोई तोड़ नहीं है। हाल ही में हुए Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में Tata Sierra (टाटा सिएरा) ने कमाल कर दिया और इसे फुल 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इस SUV ने बड़ों और बच्चों, दोनों की सुरक्षा में बहुत अच्छा स्कोर किया है। खास बात यह है कि यह रेटिंग सिएरा के सभी मॉडल्स पर लागू होगी, जिससे लोगों का भरोसा इस गाड़ी पर और बढ़ेगा।
एडल्ट सेफ्टी में सिएरा का दबदबा
टाटा सिएरा ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में 32 में से 31.14 पॉइंट्स हासिल किए हैं, जो इसे सेगमेंट की सबसे सुरक्षित गाड़ियों में से एक बनाता है। फ्रंटल ऑफसेट टेस्ट के दौरान ड्राइवर और पैसेंजर के सिर, गर्दन और घुटनों की सुरक्षा को 'अच्छी' रेटिंग दी गई है। हालांकि, ड्राइवर के चेस्ट और पैरों के निचले हिस्से की सुरक्षा को 'एडिक्वेट' यानी पर्याप्त बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, साइड इम्पैक्ट टेस्ट में भी इस SUV ने कमाल का परफॉरमेंस दिया है। गाड़ी के स्ट्रक्चर ने साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट में सवारियों के शरीर के मुख्य हिस्सों को पूरी तरह सुरक्षित रखा, जिससे इसे हाई स्कोर मिला है।
बच्चों की सुरक्षा में भी नंबर-1
फैमिली कार के तौर पर टाटा सिएरा ने चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में भी दिल जीत लिया है। इसने 49 में से 44.73 पॉइंट्स का शानदार स्कोर किया। टेस्ट के दौरान 18 महीने और 3 साल के बच्चों के डमी को रियरवर्ड फेसिंग सीट पर बिठाया गया था। फ्रंट और साइड क्रैश दोनों ही स्थितियों में बच्चों के सिर और छाती को बेहतरीन सुरक्षा मिली। क्रैश टेस्ट के नतीजों से साफ है कि CRS यानी चाइल्ड रिस्ट्रेंट सिस्टम की इंस्टॉलेशन में इस गाड़ी ने 12 में से 12 का परफेक्ट स्कोर किया है। यह दिखाता है कि टाटा ने बच्चों की सेफ्टी के लिए ISOFIX एंकर और डायनेमिक क्रैश परफॉरमेंस पर बारीकी से काम किया है।
स्टैंडर्ड और हाई-टेक सेफ्टी फीचर्स
टाटा सिएरा की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके बेस मॉडल (बेसिक वेरिएंट) से ही सेफ्टी का पूरा ख्याल रखा गया है। कंपनी इसमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल और चारों पहियों में डिस्क ब्रेक्स स्टैंडर्ड दे रही है। इसके साथ ही आपको इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो होल्ड जैसे काम के फीचर्स भी मिलते हैं। अगर आप इसके ऊपर वाले मॉडल्स लेते हैं, तो वहां आपको 360-डिग्री कैमरा और लेवल 2 ADAS जैसे हाई-टेक फीचर्स मिल जाते हैं। इसमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और ऑटो-डिमिंंग IRVM भी दिया गया है, जो ड्राइविंग को आसान और बहुत ज्यादा सेफ बना देते हैं।
पावरफुल इंजन और परफॉरमेंस
परफॉरमेंस देखें तो टाटा सिएरा में आपको इंजन के तीन ऑप्शंस मिलते हैं। इसमें एक 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन है, और अगर आपको ज्यादा पावर चाहिए तो 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन भी दिया गया है, जो 160 hp की पावर और 255 Nm का टॉर्क देता है। वहीं, लंबी दूरी तय करने वालों के लिए इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन का भी विकल्प है, जो अपनी माइलेज के लिए काफी फेमस है। साथ ही इसका केबिन काफी खुला-खुला (स्पेशियस) है और बैठने पर असली SUV वाली फीलिंग आती है। चलाने में यह गाड़ी बहुत स्मूथ है और खराब रास्तों पर भी बहुत अच्छे से चलती है।
कीमत और किनसे है मुकाबला
कीमत की बात करें तो टाटा सिएरा की एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होकर 21.29 लाख रुपये तक जाती है। इस बजट और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग की वजह से यह गाड़ी सीधे तौर पर हुंडई क्रेटा, रेनॉल्ट डस्टर और मारुति सुजुकी विक्टोरिस जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर दे रही है। टाटा ने जिस तरह से सेफ्टी पर फोकस किया है, उसे देखकर लगता है कि आने वाले समय में सिएरा अपनी कैटेगरी में सबसे आगे निकल सकती है।
Tags
-
Home
-
Menu
