Tata Punch EV Facelift हुई पेश, नए डिज़ाइन और स्टाइल के साथ जल्द होगी लॉन्च
Tata Punch EV Facelift Unveiled News: Tata Punch EV Facelift को नए और ज्यादा फ्रेश फ्रंट लुक के साथ पेश किया गया है। इसमें LED लाइट बार, नए अलॉय व्हील्स और पहले जैसी भरोसेमंद बैटरी ऑप्शन मिलेंगे। केबिन में बड़ी टचस्क्रीन और सेफ्टी के लिए ADAS फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Image Source: ev.tatamotors.com
Tata Punch EV Facelift Unveiled: Tata Motors ने आखिरकार Punch EV का फेसलिफ्ट वर्जन दिखा दिया है। कंपनी ने पहले पेट्रोल वाली Punch को अपडेट किया था और अब EV की बारी आ गई है। इस बार डिज़ाइन में अच्छे-खासे बदलाव किए गए हैं। फिलहाल Tata ने सिर्फ बाहर का लुक दिखाया है। अंदर की डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं। लेकिन जो दिखा है वो काफी इम्प्रेसिव लग रहा है।
आगे का लुक पूरा बदला
सबसे ज्यादा फर्क आगे की तरफ दिखता है। पुराने मॉडल में हेडलाइट्स के बीच एक ब्लैक पट्टी थी जो अब नहीं है। अब वहां एक सिंपल बंद ग्रिल एरिया दिया गया है। इससे गाड़ी का फ्रंट काफी क्लीन लगता है। दोनों DRLs को अब एक LED लाइट बार जोड़ती है जो आगे से देखने पर बहुत अच्छा दिखता है। नीचे का बंपर भी थोड़ा अलग डिज़ाइन में आया है।
नया कलर और व्हील्स
Tata ने इस बार नए अलॉय व्हील्स दिए हैं जो देखने में Nexon EV जैसे लगते हैं। एक नया Sunlit Yellow कलर भी मिलेगा जो Harrier में आता है। इसके ऊपर काली छत का कॉम्बो मिलता है जो गाड़ी को स्पोर्टी बनाता है। पीछे का हिस्सा अभी नहीं दिखाया गया है लेकिन पेट्रोल वर्जन जैसी जुड़ी हुई LED टेल लाइट्स मिल सकती हैं।
अंदर क्या बदलेगा
केबिन में बहुत ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। हां एक बड़ी 12.3-इंच की टचस्क्रीन आ सकती है जिसमें Tata का नया सॉफ्टवेयर होगा। बाकी सब वही रहेगा जैसे 10.25-इंच का डिजिटल स्पीडोमीटर, आगे की सीटों में AC वाले वेंट्स, वायरलेस चार्जिंग और चारों तरफ देखने वाला कैमरा। ADAS यानी सेफ्टी वाले फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है।
बैटरी और रेंज
बैटरी में कोई बदलाव नहीं होगा। वही दो ऑप्शन मिलेंगे जो पहले थे। छोटी 25 kWh बैटरी में 82 hp की पावर मिलती है और एक चार्ज में करीब 265 km चल जाती है। बड़ी 35 kWh बैटरी में 122 hp मिलती है और रेंज 365 km तक जाती है। रोज़ाना के काम के लिए दोनों ही काफी हैं।
कीमत कितनी होगी
अभी Punch EV की कीमत करीब 9.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है। इससे साफ पता चलता है की इस कार का फेसलिफ्ट वर्जन थोड़ा महंगा हो सकता है क्योंकि इसमें नए फीचर्स आए हैं। यह Mahindra XUV 3XO EV से सीधी टक्कर लेगी। उम्मीद है कि इस फेसलिफ्ट वर्जन से जुड़ी सभी डिटेल्स जल्द सामने आएंगी और कंपनी जल्द लॉन्च की घोषणा करेगी।
