सूटकेस जैसा दिखने वाला होंडा का यह ई-स्कूटर है बेहद खास, 19 किमी रेंज और बिना लाइसेंस के चलाने की सुविधा!
Honda Motocompacto Foldable Scooter BMGE 2025: होंडा ने ऑटो एक्सपो 2025 में Motocompacto ई-स्कूटर पेश किया, जो सूटकेस जैसा दिखता है। इसका वजन 19 किलोग्राम है, रेंज 19 किमी और बिना लाइसेंस चलाने की सुविधा है।

Honda Motocompacto Foldable Scooter BMGE 2025: होंडा ने ऑटो एक्सपो 2025 में एक नया और अनोखा ई-स्कूटर पेश किया है, जो देखने में बिल्कुल सूटकेस जैसा लगता है। इसका नाम है Honda Motocompacto। यह स्कूटर न सिर्फ हल्का और पोर्टेबल है, बल्कि इसे फोल्ड करके आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। इसकी खासियत यह है कि इसे चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं है, और यह महज 19 किलो वजन के साथ बेहद आसानी से उठाया जा सकता है। अब, आइए जानते है इस होंडा मोटोकॉम्पैक्टो ई-स्कूटर के सभी फीचर्स और कीमत के बारें में विस्तार से।
Honda Motocompacto की खासियत: फोल्डेबल डिजाइन और पोर्टेबिलिटी
होंडा मोटोकॉम्पैक्टो का सबसे बड़ा आकर्षण इसका फोल्डेबल डिजाइन है। इसे फोल्ड करने के बाद यह इतना छोटा हो जाता है कि इसे कार, बस या ट्रेन में आसानी से ले जाया जा सकता है। इसकी लंबाई 742 मिमी, चौड़ाई 94 मिमी और ऊंचाई 536 मिमी है। इसमें फोल्डेबल सीट और हैंडलबार भी दिए गए हैं, जो इसे और भी सुविधाजनक बनाते हैं।
Honda Motocompacto की परफॉर्मेंस: रेंज, स्पीड और चार्जिंग
इस ई-स्कूटर में 0.7 kWh की बैटरी लगी है, जो 490W की पावर और 16Nm का टॉर्क देती है। यह स्कूटर एक बार चार्ज होने पर 19.31 किलोमीटर तक चल सकता है और इसकी टॉप स्पीड 24.14 किमी प्रति घंटा है। इसे चार्ज करने में लगभग 3 घंटे 30 मिनट का समय लगता है और यह 110V सॉकेट से चार्ज होता है।
Honda Motocompacto भारत में कब होगा लॉन्च? कीमत और उपलब्धता
फिलहाल, होंडा मोटोकॉम्पैक्टो विदेशी बाजारों में उपलब्ध है, लेकिन होंडा ने इसे भारत में 2026 तक लॉन्च करने की योजना बनाई है। इसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये या उससे कम हो सकती है, जो इसे शहरी यात्रियों और छात्रों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाती है।
Honda Motocompacto क्यों है खास?
होंडा मोटोकॉम्पैक्टो खास इसलिए है क्योंकि यह फोल्डेबल, हल्का (महज 19 किलो) और पोर्टेबल है। इसे बिना लाइसेंस के चलाया जा सकता है और यह 19 किमी की रेंज के साथ 1 लाख रुपये से कम कीमत में उपलब्ध होगा।