Nehru’s Iconic Chevrolet Master Deluxe: भारत के पहले प्रधानमंत्री की शाही सवारी, जानिए पंडित Nehru की पंसदीदा कार Chevrolet Master Deluxe की कहानी
Nehru’s luxury car: भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू केवल एक राजनेता ही नहीं थे, बल्कि उनके जीवन में लक्ज़री और शौक का भी एक अनूठा स्थान था। उनका यह शौक आज भी जीवित है उनके द्वारा इस्तेमाल की गई Chevrolet Master Deluxe (1939 मॉडल) में, जो उस समय की सबसे प्रीमियम और भव्य कारों में गिनी जाती थी।

Nehru’s luxury car: भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू केवल एक राजनेता ही नहीं थे, बल्कि उनके जीवन में लक्ज़री और शौक का भी एक अनूठा स्थान था। उनका यह शौक आज भी जीवित है उनके द्वारा इस्तेमाल की गई Chevrolet Master Deluxe (1939 मॉडल) में, जो उस समय की सबसे प्रीमियम और भव्य कारों में गिनी जाती थी।
ऐतिहासिक महत्व
Chevrolet Master Deluxe भारत की राजनीतिक और ऐतिहासिक घटनाओं से गहराई से जुड़ी है। नेहरू इस कार से कई महत्वपूर्ण यात्राएँ कर चुके हैं। केरल के मलमपुझा बांध जैसी यात्रा इसका उदाहरण है। आज यह कार केरल के TK राजेश के पास सुरक्षित है। राजेश ने इसके लिए कई बड़े ऑफर ठुकराए हैं, क्योंकि उनके लिए यह केवल वाहन नहीं, बल्कि एक जीवित इतिहास है। यह कार आज भी सड़क पर चलने योग्य है।
डिजाइन और बाहरी स्वरूप
Chevrolet Master Deluxe अपने समय की उत्कृष्ट डिजाइन का प्रतीक थी। इसका रंग हल्का पीला है और टायरों की सफ़ेद दीवारों के साथ लाल रंग की रेखाएँ इसे और आकर्षक बनाती हैं। कार के दोनों तरफ फुटबोर्ड लगे हैं, जो प्रवेश को आसान बनाते हैं। चौड़े फेंडर और लंबे बोनट इसे भव्यता और शक्ति का अहसास देते हैं। A-पिलर से पीछे तक चली लाल लाइन इसके डिजाइन को और विशिष्ट बनाती है।
Interior और लक्ज़री
अंदर की बात करें तो Chevrolet Master Deluxe का डैशबोर्ड साधारण है। फ्रंट सीटें न्यूनतम हैं, लेकिन पीछे की सीटें यात्रियों को भरपूर जगह और आराम देती हैं। यह कार लंबी यात्राओं के दौरान भी अपने यात्रियों को आराम देने में सक्षम थी। इसके अंदर लक्ज़री और प्रैक्टिकलिटी का संतुलन साफ़ दिखाई देता है।
इंजन और क्षमता
इस कार में 6-सिलिंडर पेट्रोल इंजन लगा हुआ है, जो लगभग 85 हॉर्सपावर उत्पन्न करता है। इसमें 3-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन है, जो फ्लोर या कॉलम शिफ्ट विकल्प के रूप में उपलब्ध था। इस संयोजन ने उस समय सुचारु और शक्तिशाली ड्राइविंग अनुभव सुनिश्चित किया। हालांकि आधुनिक ईंधन-कुशल कारों की तुलना में यह अधिक ईंधन खपत करती है।
विरासत और सुरक्षा
Chevrolet Master Deluxe केवल एक लक्ज़री वाहन नहीं है, बल्कि यह भारतीय इतिहास का प्रतीक है। Master श्रृंखला में यह Deluxe मॉडल 1933 से 1942 तक निर्मित हुआ। इस कार में 1935 में पेश की गई Turret Top सर्व-स्टील बॉडी और 1937 में जोड़ गई इंडिपेंडेंट फ्रंट सस्पेंशन जैसी तकनीकी खूबियाँ शामिल थीं। 1939 मॉडल में लंबा बोनट, नया ग्रिल इसे उस दौर के अन्य प्रीमियम वाहनों से अलग करते थे।
आज भी TK राजेश की देखरेख में यह कार सुरक्षित है और समय-समय पर इसे सड़क पर चलाया जाता है। यह कार न केवल पं. नेहरू की पसंदीदा गाड़ी रही, बल्कि यह भारत के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम की यादें जीवित रखती है।
Chevrolet Master Deluxe एक ऐसे समय की पहचान है जब लक्ज़री और कार्यकुशलता का मिश्रण अद्वितीय होता था। यह कार दिखाती है कि कैसे एक वाहन इतिहास, शैली और शक्ति का संगम बन सकता है, और आज भी यह हमें उस दौर की शाही सफ़र की याद दिलाती है।
