नई जनरेशन Lexus ES सेडान 20 मार्च को होगी लॉन्च, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव
New Lexus ES Launch Date India: लेक्सस इंडिया ने नई जनरेशन लेक्सस ईएस सेडान की लॉन्च डेट का ऐलान किया है। यह लक्जरी सेडान 20 मार्च 2026 को भारत में लॉन्च होगी। जानिए इसके नए डिजाइन, फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी।

Image Source: Instagram/@newotomobil
New Lexus ES Launch Date India: लेक्सस इंडिया ने नई जनरेशन लेक्सस ईएस (Lexus ES) सेडान की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी इस प्रीमियम मॉडल को 20 मार्च 2026 को भारत में लॉन्च करेगी। यह नया मॉडल अपडेटेड TNGA-K प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। फिलहाल मौजूदा लेक्सस ईएस की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 62.65 लाख रुपये है।
डिजाइन और बाहरी लुक में बदलाव
नई लेक्सस ईएस के बाहरी डिजाइन में कई बदलाव किए गए हैं। आगे Z-शेप डे-टाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं, जिनमें टर्न इंडिकेटर्स भी शामिल हैं। पुरानी स्पिंडल ग्रिल की जगह बम्पर में डायमंड-पैटर्न वाला एयर डैम मिलेगा। पीछे LED लाइट बार पर LEXUS लिखा है, जो कार को ज्यादा प्रीमियम लुक देता है।
केबिन और नए फीचर्स
इंटीरियर में कई अपडेट मिलेंगे। डैशबोर्ड पर 14-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और नया थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। सेफ्टी के लिए ADAS सिस्टम शामिल है। इसके अलावा मेमोरी फंक्शन वाली पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स और रिक्लाइनिंग रियर सीट्स भी मिलेंगी।
इंजन और माइलेज
लेक्सस कंपनी ने इंजन स्पेसिफिकेशन अभी शेयर नहीं किए हैं। ऑटो एक्सपर्ट्स के मुताबिक मौजूदा ES 300h का हाइब्रिड सिस्टम मिल सकता है। इसमें 2.5-लीटर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर है जो 215 hp पावर देता है। माइलेज 22.37 किमी प्रति लीटर है और 0-100 किमी की स्पीड 8.9 सेकंड में पकड़ती है।
इन कारों से होगी टक्कर
नई लेक्सस ईएस का मुकाबला मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास, बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज और ऑडी ए4 से होगा। यह कार उन खरीदारों के लिए है जो लग्जरी के साथ हाइब्रिड तकनीक चाहते हैं। कीमत की पूरी जानकारी 20 मार्च 2026 को लॉन्च के दौरान मिलेगी।
