Begin typing your search above and press return to search.

Moto Morini X-Cape: बाइकर्स की खुशखबरी! मोटो मोरिनी ने X-Cape 650 और X-Cape 650X की कीमतों में 1.31 लाख रुपये की कटौती की

Moto Morini X-Cape: मोटो मोरिनी ने X-Cape 650 और X-Cape 650X बाइक्स की कीमतों में 1.31 लाख रुपये तक की कटौती की। अब X-Cape 650 ₹5.99 लाख और X-Cape 650X ₹6.49 लाख में मिलेंगी। दोनों में 649 सीसी का दमदार इंजन है। X-Cape 650X में ऑफ-रोड एबीएस भी दिया गया है। ये दोनों किफायती दामों में बेहतरीन एडवेंचर मोटरसाइकिल हैं।

Moto Morini X-Cape
X

Moto Morini X-Cape

By Kapil markam

Moto Morini X-Cape 650 And X-Cape 650X: इटली की मशहूर मोटरसाइकिल कंपनी मोटो मोरिनी ने भारत में अपनी दो धांसू बाइक्स X-Cape 650 और X-Cape 650X की कीमतों में भारी कटौती की है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! अब आप इन दोनों शानदार बाइक्स को पहले से काफी कम दाम में खरीद सकते हैं।

कंपनी ने दोनों मॉडलों की कीमतों में कुल मिलाकर 1.31 लाख रुपये तक की कटौती की है। यानी अब X-Cape 650 आपको ₹5.99 लाख (पहले कीमत ₹7.30 लाख) और X-Cape 650X सिर्फ ₹6.49 लाख (पहले कीमत ₹7.50 लाख) में मिल जाएगी।

मोटो मोरिनी X-Cape 650: दमदार परफॉर्मेंस के साथ किफायती दाम

ये दोनों ही बाइक्स दमदार परफॉर्मेंस और रफ्तार के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। X-Cape 650 में ही 649 सीसी का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन लगा है। ये इंजन 8,250 RPM पर 59 bhp की शानदार पावर और 7,000 RPM पर 54 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। आसान शब्दों में कहें तो ये बाइक रास्ते पर आपको कभी अकेला नहीं छोड़ेगी, चाहे पहाड़ हो या जंगल, आप हर जगह इसे आसानी से दौड़ा सकते हैं।

मोटो मोरिनी X-Cape 650X: ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए बेहतरीन विकल्प

अगर आप ऑफ-रोडिंग के शौकीन हैं तो X-Cape 650X आपके लिए एकदम सही चुनाव साबित हो सकती है। कंपनी ने इस मॉडल में खासतौर पर ऑफ-रोड एबीएस दिया है। ये सिर्फ पीछे के पहिए पर एबीएस को हटा देता है, ताकि मुश्किल रास्तों पर आपको बेहतर कंट्रोल मिल सके। साथ ही 19 इंच का फ्रंट और 17 इंच का रियर स्पोक व्हील (ट्यूबलेस) भी ऑफ-रोडिंग के लिए काफी मददगार साबित होते हैं।

दोनों मोटरसाइकिलों में शानदार फीचर्स

मोटो मोरिनी ने इन बाइक्स में कई ऐसे फीचर्स दिए हैं, जो आपकी राइड को और भी मजेदार बना देंगे। सबसे खास है इनका 7 इंच का टीएफटी कलर डिस्प्ले, जो शायद इस सेगमेंट में सबसे बेहतरीन है। साथ ही ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिलता है। ये ना सिर्फ आपकी राइड को सुविधाजनक बनाते हैं बल्कि सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखते हैं।

Kapil markam

कपिल मरकाम बिलासपुर चौकसे इंजिनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। वर्तमान में NPG.NEWS से जुड़े हुए है। मूलतः मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story