Begin typing your search above and press return to search.

MG4 EV लॉन्च: 537 किमी की रेंज और Oppo स्मार्ट कॉकपिट के साथ, जानिए भारत में कब होगा लॉन्च और क्या होगी कीमत

MG4 EV Launch in India News in Hindi: भारत का ऑटोमोबाइल बाजार तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रहा है। इसी कड़ी में MG Motor अपनी नई इलेक्ट्रिक कार MG4 EV को भारतीय सड़कों पर उतारने की तैयारी कर रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस गाड़ी ने पहले ही अपनी दमदार रेंज और आधुनिक डिजाइन से पहचान बना ली है, और अब यह भारतीय उपभोक्ताओं के लिए भी एक नया विकल्प बनने वाली है। आइए विस्तार से जानते हैं MG4 EV के फीचर्स, लॉन्च टाइमलाइन और संभावित कीमत के बारे में।

MG4 EV लॉन्च: 537 किमी की रेंज और Oppo स्मार्ट कॉकपिट के साथ, जानिए भारत में कब होगा लॉन्च और क्या होगी कीमत
X
By Chirag Sahu

MG4 EV Launch in India News in Hindi: भारत का ऑटोमोबाइल बाजार तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रहा है। इसी कड़ी में MG Motor अपनी नई इलेक्ट्रिक कार MG4 EV को भारतीय सड़कों पर उतारने की तैयारी कर रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस गाड़ी ने पहले ही अपनी दमदार रेंज और आधुनिक डिजाइन से पहचान बना ली है, और अब यह भारतीय उपभोक्ताओं के लिए भी एक नया विकल्प बनने वाली है। आइए विस्तार से जानते हैं MG4 EV के फीचर्स, लॉन्च टाइमलाइन और संभावित कीमत के बारे में।

प्रीमियम टच और आकर्षक लुक्स

MG4 EV का डिजाइन इसे पारंपरिक इलेक्ट्रिक कारों से अलग बनाता है। नई जनरेशन मॉडल में इसे और भी ज्यादा प्रीमियम टच दिया गया है। गाड़ी का स्लीक बॉडी स्ट्रक्चर, एरोडायनामिक फ्रंट प्रोफाइल और शार्प हेडलैंप इसे मॉडर्न अपील देते हैं। इसके इंटीरियर में स्मार्ट कॉकपिट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसी खूबियाँ मिलेंगी। खास बात यह है कि MG ने इसमें Oppo स्मार्ट कॉकपिट जैसे टेक्नोलॉजी फीचर भी जोड़े हैं।

बैटरी: 530 किमी तक की रेंज दे सकती है

MG4 EV की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी और रेंज है। अंतरराष्ट्रीय मॉडल में LFP बैटरी पैक के दो विकल्प मिलते हैं – 42.8 kWh और 54 kWh। इनकी मदद से यह गाड़ी एक बार चार्ज होने पर लगभग 437 किमी से 530 किमी तक की रेंज दे सकती है (CLTC मानक के अनुसार)।

वहीं इसका एक खास “Anxin Edition” सेमी-सॉलिड-स्टेट बैटरी वर्जन भी पेश किया गया है, जिसकी क्षमता करीब 70 kWh है और यह लगभग 537 किमी की रेंज प्रदान करता है। भारत में कौन-से वर्जन आएंगे, इसका आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां ग्राहकों को कम से कम 400 किमी से ज्यादा की रेंज जरूर मिलेगी।

दमदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस, परफॉर्मेंस और पावर

MG4 EV में एकल मोटर सेटअप दिया गया है, जो लगभग 120 kW (163 PS) की पावर और 250 Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह गाड़ी रियर-व्हील-ड्राइव प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसकी टॉप स्पीड करीब 160 किमी/घंटा है।

भारत में लाए जाने वाले वर्जन में अनुमान है कि कंपनी 204 PS पावर और 250 Nm टॉर्क वाला मॉडल पेश कर सकती है, जिसकी रेंज लगभग 430 किमी होगी। परफॉर्मेंस के लिहाज से यह कार शहर की सड़कों से लेकर हाइवे तक, हर जगह एक स्मूद और दमदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस देने का वादा करती है।

भारत में लॉन्च टाइमलाइन

इसे चीन में लॉन्च किया गया है, फिलहाल भारत में MG4 EV का लॉन्च दिसंबर 2025 तक होने की संभावना है। फिलहाल कंपनी ने इसकी बुकिंग या आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि यह गाड़ी भारतीय बाजार में साल के अंत तक उपलब्ध हो सकती है। इसके साथ ही कंपनी अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार MG5 EV भी पेश कर सकती है, जो एक स्टेशन वैगन होगी।

MG4 EV Price: 30 लाख से हो सकती है शुरू

MG4 EV की कीमत भारत में लगभग ₹30 लाख (ex-showroom) से शुरू हो सकती है। इसका पहला मॉडल 2022 में लॉन्च किया गया था। इस कीमत पर यह कार भारतीय ग्राहकों को Hyundai Kona EV, BYD Atto 3 और Hyundai Ioniq 5 जैसे मॉडलों से टक्कर देती नज़र आएगी। हालांकि, MG की रणनीति पर निर्भर करेगा कि वह किस वर्जन को पहले लॉन्च करती है और किस तरह की प्राइसिंग अपनाती है। चीन में यह कार 68,800 युआन (8.50 लाख रुपए) में उपलब्ध है।


Next Story