Begin typing your search above and press return to search.

Mahindra XUV 3XO EV: मात्र ₹13.89 लाख में आई महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक SUV, सिंगल चार्ज पर मिलेगी धाकड़ रेंज और गजब के फीचर्स

Mahindra XUV 3XO EV Launched India News: महिंद्रा ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV XUV 3XO EV को भारत में ₹13.89 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। यह कार किफायती दाम, दमदार रेंज और एडवांस फीचर्स के साथ आई है। इसे खास तौर पर भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

Mahindra XUV 3XO EV Launched India News
X

Image Source: auto.mahindra.com

By swapnilkavinkar

Mahindra XUV 3XO EV: महिंद्रा कंपनी ने भारतीय ऑटो बाजार में अपनी मोस्ट-अवेटेड इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XUV 3XO EV को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। XUV 7XO के लॉन्च के बाद, अब इस XUV 3XO इलेक्ट्रिक अवतार ने मार्केट में एंट्री लेकर हलचल मचा दी है। महिंद्रा का यह बैक-टू-बैक लॉन्च देश के SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ को और मजबूत करने का एक बड़ा कदम है।

दमदार बैटरी पैक और परफॉर्मेंस

महिंद्रा की इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में 39.4 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह कार रियल-वर्ल्ड कंडीशन में 285 किमी तक की शानदार रेंज आसानी से दे देती है। परफॉर्मेंस के मामले में भी यह पीछे नहीं है; इसकी मोटर 110 kW की पावर और 310 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह कार महज 8.3 सेकंड में 0 से 100 की स्पीड पकड़ लेती है। इसमें 'फन', 'फास्ट' और 'फियरलेस' जैसे तीन ड्राइविंग मोड्स भी मिलते हैं। राइड क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए इसमें एडवांस सस्पेंशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।

एक्सटीरियर और मॉडर्न डिजाइन

XUV 3XO EV का लुक काफी फ्यूचरिस्टिक और मस्कुलर रखा गया है। इसके फ्रंट में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और सिग्नेचर LED DRLs दिए गए हैं जो इसे सड़क पर एक अलग पहचान देते हैं। कार में R16 डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और स्लीक सिंगल-पेन सनरूफ का इस्तेमाल किया गया है, जो इसके प्रीमियम लुक को और निखारता है। पीछे की तरफ दी गई स्टाइलिश LED टेल लैंप्स रात के वक्त कार को काफी अट्रैक्टिव बनाती हैं।

इंटीरियर और हाई-टेक फीचर्स

कार के अंदर आपको एक टेक-लोडेड केबिन भी मिलता है। यहां 10.25-इंच की दो बड़ी HD डिस्प्ले दी गई हैं — एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए। इसमें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, और एलेक्सा सपोर्ट के साथ एड्रेनॉक्स कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें 80 से ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले की सुविधा सफर को और भी आसान बना देती है।

सेफ्टी में नंबर 1 और ADAS सपोर्ट

महिंद्रा ने सेफ्टी के मामले में कोई समझौता नहीं किया है। XUV 3XO EV में लेवल-2 ADAS दिया गया है, जिसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग्स, सभी टायरों में डिस्क ब्रेक्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे 35 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स इसे एक सुरक्षित फैमिली एसयूवी बनाते हैं।

कीमत, वेरिएंट्स और मुकाबला

XUV 3XO EV की कीमत की बात करें तो महिंद्रा ने इसके बेस AX5 वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹13.89 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि इसके टॉप-एंड AX7L वेरिएंट की कीमत ₹14.96 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Tata Nexon EV और MG ZS EV जैसे कारों से होगा।

Next Story