Begin typing your search above and press return to search.

Mahindra XUV 3XO Price Drop: कीमतों में 20 हजार रुपये की कटौती, जानें AX5 वेरिएंट की नई एक्स शोरूम प्राइस और कौन-कौन से वेरिएंट हुए सस्ते?

Mahindra XUV 3XO: भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर SUV XUV 3XO की कीमत में कमी कर दी है। अब ग्राहक इस गाड़ी को पहले से कम कीमत पर खरीद सकते हैं। महिंद्रा ने खासकर AX5 वेरिएंट पर यह कटौती की है, जिससे मिड सेगमेंट SUV खरीदने वालों को बड़ा फायदा मिलेगा।

Mahindra XUV 3XO Price Drop: कीमतों में 20 हजार रुपये की कटौती, जानें AX5 वेरिएंट की नई एक्स शोरूम प्राइस और कौन-कौन से वेरिएंट हुए सस्ते?
X
By Ragib Asim

Mahindra XUV 3XO: भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर SUV XUV 3XO की कीमत में कमी कर दी है। अब ग्राहक इस गाड़ी को पहले से कम कीमत पर खरीद सकते हैं। महिंद्रा ने खासकर AX5 वेरिएंट पर यह कटौती की है, जिससे मिड सेगमेंट SUV खरीदने वालों को बड़ा फायदा मिलेगा।

Mahindra ने कम की SUV की कीमत

महिंद्रा की ओर से जारी रिपोर्ट्स के अनुसार XUV 3XO SUV के चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमत में 20,000 रुपये तक की कमी की गई है। यह कटौती मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों पेट्रोल वेरिएंट्स पर लागू की गई है। कंपनी का यह कदम ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए उठाया गया है।

जानें कौन से वेरिएंट की कीमत घटी

जानकारी के मुताबिक महिंद्रा ने XUV 3XO के AX5 वेरिएंट की कीमत में कटौती की है। अब इस वेरिएंट के पेट्रोल मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन की कीमत में 20,000 रुपये तक की कमी की गई है। यह वेरिएंट पहले से ही फीचर्स और कीमत के लिहाज से ग्राहकों की पसंद रहा है।

हाल ही में Mahindra XUV 3XO का एक नया वेरिएंट REVX लॉन्च किया गया है। इस वेरिएंट को AX5 और AX5L के बीच में पोजिशन किया गया है। REVX के आने के बाद कंपनी ने AX5 वेरिएंट की कीमतों को कम करने का निर्णय लिया, जिससे बाजार में मॉडल्स की रेंज और बेहतर हो सके।

अब कितनी है AX5 वेरिएंट की नई कीमत

कीमत में हुई कटौती के बाद अब Mahindra XUV 3XO AX5 वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू हो गई है। वहीं डीजल मैनुअल वेरिएंट की नई एक्स शोरूम कीमत 12.19 लाख रुपये रखी गई है। इस कीमत में अब यह SUV अपने सेगमेंट में और भी प्रतिस्पर्धी हो गई है।

किन गाड़ियों से है मुकाबला

Mahindra XUV 3XO को सब फोर मीटर SUV सेगमेंट में लॉन्च किया गया है, जहां इसका सीधा मुकाबला Maruti Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet, Tata Nexon, Skoda Kylaq और Kia Syros जैसी लोकप्रिय गाड़ियों से होता है। नई कीमतों के साथ XUV 3XO अब इस सेगमेंट में और मजबूत दावेदार बनकर उभर सकती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story