KTM ने पेश की 890 Adventure R Rally, सिर्फ 700 यूनिट्स में मिलेगी यह लिमिटेड एडिशन बाइक
2026 KTM 890 Adventure R Rally: KTM ने नई 890 Adventure R Rally लिमिटेड एडिशन बाइक पेश की है, जो सिर्फ 700 यूनिट्स में उपलब्ध होगी। इसमें 5-इंच का TFT डिस्प्ले, 889cc इंजन, रैली मोड, WP सस्पेंशन जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Image Source: ktm.com
KTM 890 Adventure R Rally: KTM ने 2026 मॉडल 890 Adventure R Rally पेश की है। यह एक लिमिटेड एडिशन बाइक है, जिसे ऑफ-रोड राइडिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। दरअसल, इसका डिजाइन डकार रेसिंग प्रोग्राम से लिया गया है। यही वजह है कि यह स्टैंडर्ड मॉडल से अलग नजर आती है। रेड बुल ग्राफिक्स इसे रेसिंग लुक देते हैं।
इंजन और राइडिंग सेटअप
इस बाइक में 889cc का पैरेलल-ट्विन LC8c इंजन दिया गया है। यह 106 hp की पावर और 100 Nm टॉर्क देता है। अब इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ क्विकशिफ्टर+ दिया गया है। इससे गियर बदलना आसान होता है। राइडिंग के लिए रैली मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल और कॉर्नरिंग ABS जैसे फीचर्स मिलते हैं। लंबी दूरी के लिए 20 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
चेसिस और सस्पेंशन
इस मॉडल में क्रोमली स्टील ट्रेलिस फ्रेम दिया गया है। इसका ड्राई वेट करीब 200 किलोग्राम है। लेकिन ध्यान सस्पेंशन सेटअप पर भी है। इसमें WP XPLOR PRO फोर्क्स और रियर शॉक दिए गए हैं। ये खराब रास्तों के हिसाब से सेट किए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए ब्रेम्बो कैलिपर्स के साथ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। फ्रंट में 320 mm और रियर में 260 mm का सेटअप मिलता है।
फीचर्स और कनेक्टिविटी
इस बाइक में 5-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है। यह ‘My KTM App’ से कनेक्ट होकर जरूरी जानकारी दिखाता है। इसके अलावा रैली सीट, रेसिंग फुटपेग्स और अक्रापोविक स्लिप-ऑन एग्जॉस्ट दिया गया है। इससे राइडिंग अनुभव में बदलाव महसूस होता है।
कीमत और डिलीवरी
इस बाइक की सिर्फ 700 यूनिट्स बनाई जाएंगी। 2026 KTM 890 Adventure R Rally की कीमत 19,299 पाउंड यानी करीब 24.28 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी के मुताबिक, डिलीवरी अप्रैल 2026 से शुरू हो सकती है। यह मॉडल उन लोगों के लिए है जो ऑफ-रोड और स्ट्रीट दोनों तरह की राइडिंग चाहते हैं।
