E-Clutch टेक्नोलॉजी और कातिल लुक के साथ नई 2026 Honda CB750 Hornet हुई अपडेट, जानें पूरी डिटेल्स
2026 Honda CB750 Hornet Latest Update News: 2026 Honda CB750 Hornet ग्लोबल मार्केट में नए अपडेट्स के साथ पेश हुई है। इसमें एडवांस E-Clutch टेक्नोलॉजी, तगड़ा 755cc इंजन, नए कलर ऑप्शन्स, स्मार्ट फीचर्स और बेहतर सस्पेंशन दिया गया है। जल्द ही इसके भारतीय मार्केट में आने की उम्मीद है।

Image Source: Instagram/@jstechtorque
2026 Honda CB750 Hornet Latest Update News Hindi: Honda ने ग्लोबल मार्केट में अपनी पॉपुलर बाइक 2026 Honda CB750 Hornet को अपडेट कर दिया है। इस बार कंपनी ने इसमें कुछ ऐसे खास बदलाव किए हैं जो राइडर्स को इसका दीवाना बना देंगे। इस नए अपडेट में सबसे बड़ा हाईलाइट Honda की नई E-Clutch टेक्नोलॉजी है, जिससे राइडिंग का एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल जाएगा। इसके अलावा, बाइक को नए कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है जो इसे पहले से भी ज्यादा स्टाइलिश और फ्रेश लुक देते हैं। यह अपडेटेड मॉडल फिलहाल इंटरनेशनल मार्केट में आया है, लेकिन उम्मीद है कि इसे जल्द ही भारतीय सड़कों पर भी देखा जा सकता है।
सबसे खास है नई E-Clutch टेक्नोलॉजी
इस नई Honda CB750 Hornet की सबसे बड़ी खासियत इसका एडवांस E-Clutch सिस्टम है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से अब राइडर्स को गियर बदलते समय बार-बार क्लच लीवर दबाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सिस्टम इलेक्ट्रॉनिक एक्चुएटर्स का उपयोग करता है जो क्लच ऑपरेशन को पूरी तरह ऑटोमेट कर देता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप बिना न्यूट्रल में शिफ्ट किए भी बाइक को गियर में रोक सकते हैं और इंजन बंद नहीं होगा। हालांकि, जो राइडर्स पुराना ट्रेडिशनल तरीका पसंद करते हैं, उनके लिए पूरी तरह से मैनुअल कंट्रोल का ऑप्शन भी मौजूद है। यह फीचर खासकर सिटी ट्रैफिक में राइडिंग को बहुत आरामदायक बना देता है।
इंजन और दमदार परफॉर्मेंस
Honda ने इस बाइक के इंजन में कोई छेड़छाड़ नहीं की है और यह पहले की तरह ही बेहद दमदार है। 2026 मॉडल में वही भरोसेमंद 755 cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। परफॉर्मेंस की बात करें तो यह इंजन 9,500 rpm पर 90 hp की मैक्सिमम पावर और 7,250 rpm पर 75 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। E-Clutch के जुड़ने से इस पावर को कंट्रोल करना और भी आसान हो गया है। चाहे आप हाईवे पर क्रूज कर रहे हों या शहर की भीड़ में चल रहे हों, इसका इंजन बहुत ही स्मूथ और पावरफुल परफॉर्मेंस देता है।
नए कलर्स और धांसू लुक्स
लुक्स के मामले में होंडा ने इस बाइक को फ्रेश रखने के लिए नए रंगों का इस्तेमाल किया है। 2026 Honda CB750 Hornet अब एक रिफ्रेश्ड कलर पैलेट के साथ उपलब्ध है। इसमें ग्रेफाइट ब्लैक और मैट बैलिस्टिक ब्लैक मेटैलिक के साथ रेड फ्रेम का कॉम्बिनेशन बहुत ही स्पोर्टी और अग्रेसिव लगता है। इसके अलावा, कंपनी ने वोल्फ सिल्वर मेटैलिक, गोल्डफिंच येलो और मैट जीन्स ब्लू मेटैलिक जैसे ऑप्शन्स भी दिए गए हैं। डिजाइन वही पुराना अग्रेसिव स्ट्रीटफाइटर वाला है, लेकिन नए पेंट स्कीम इसे मॉडर्न और ज्यादा आकर्षक बनाते हैं।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग हार्डवेयर
इस बाइक को हर तरह के रास्तों पर स्टेबल रखने के लिए कंपनी ने इसमें बेहतरीन हार्डवेयर का इस्तेमाल किया है। फ्रंट में Showa SFF-BP अपसाइड-डाउन फोर्क्स दिए गए हैं, जबकि रियर में लिंक्ड मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है जो उबड़-खाबड़ रास्तों को आसानी से झेल लेता है। ब्रेकिंग ड्यूटी को संभालने के लिए फ्रंट में डुअल 296mm डिस्क और रियर में 240mm डिस्क ब्रेक है, जो डुअल-चैनल ABS के साथ आता है।
स्मार्ट फीचर्स और कनेक्टिविटी
फीचर्स के मामले में यह बाइक पूरी तरह से लोडेड है और आज के दौर की जरूरतों को पूरा करती है। इसमें 5-इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन को सपोर्ट करता है। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए इसमें HSTC (होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल) और इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। राइडिंग को और बेहतर बनाने के लिए इसमें चार राइडिंग मोड्स मिलते हैं, जिनमें स्पोर्ट, स्टैंडर्ड, रेन और यूजर मोड शामिल हैं। यूजर मोड में आप बाइक की सेटिंग्स को अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हैं।
