Ducati ने भारत में लॉन्च की नई 2025 Panigale V2 सुपरबाइक, जानें इसके दमदार फीचर्स और कीमत
2025 Ducati Panigale V2 Launched: Ducati ने भारत में अपनी नई 2025 Panigale V2 लॉन्च कर दी है। यह बाइक नए 890cc इंजन, हल्के डिजाइन और एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ आई है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक की सबसे हल्की पैनिगेल है, जो राइडर्स को पावर और परफॉर्मेंस दोनों का परफेक्ट कॉम्बो देती है।

2025 Ducati Panigale V2 Launched in India News Hindi: इटली की मशहूर बाइक निर्माता कंपनी Ducati ने भारत में अपनी नई 2025 Panigale V2 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे अब तक की सबसे हल्की और एडवांस्ड Panigale (पैनिगेल) बताया है। नई बाइक को पूरी तरह अपडेटेड इंजन, हल्के वजन और शानदार इलेक्ट्रॉनिक पैकेज के साथ पेश किया गया है। इसका डिजाइन पहले से ज्यादा स्पोर्टी और परफॉर्मेंस जोर दिया गया है, जो इसे ट्रैक और सिटी दोनों के लिए परफेक्ट बनाता है।
इंजन और परफॉर्मेंस
नई Ducati Panigale V2 (2025) में ऑल-न्यू 890cc का 90-डिग्री वी-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 120hp की पावर और 93.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Ducati ने इस बाइक में वजन और परफॉर्मेंस के बीच शानदार बैलेंस बनाया है। पुराने 955cc इंजन की तुलना में पावर थोड़ी कम है, लेकिन राइडिंग अब और भी स्मूद और पावरफुल लगती है।
हल्का डिजाइन और बेहतर कंट्रोल
नई Panigale V2 का वजन सिर्फ 179 किलो है, जबकि V2 S वेरिएंट 175 किलो का है। यह अब तक की सबसे हल्की Panigale है। इसका हल्का फ्रेम और बैलेंस्ड डिजाइन इसे हाई-स्पीड पर बेहतरीन स्टेबिलिटी देता है। हल्के वजन की वजह से यह बाइक तेज स्पीड पर भी कंट्रोल में रहती है।
इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स और सेफ्टी टेक्नोलॉजी
Panigale V2 को कंपनी ने 6-एक्सिस IMU सिस्टम से लैस किया है। इसमें कॉर्नरिंग एबीएस, डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल और क्विक शिफ्ट 2.0 जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। V2 S वेरिएंट में डुकाटी पावर लॉन्च और पिट लिमिटर जैसे स्पेशल फीचर्स भी जोड़े गए हैं। बाइक में चार राइडिंग मोड — रेस, स्पोर्ट, रोड और वेट दिए गए हैं, जिन्हें 5-इंच के फुल-TFT डिस्प्ले से कंट्रोल किया जा सकता है।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम
स्टैंडर्ड वर्जन में मार्ज़ोची फ्रंट फोर्क और कायबा रियर मोनोशॉक दिया गया है, जो पूरी तरह एडजस्टेबल हैं। वहीं, V2 S वेरिएंट में प्रीमियम ओहलिन्स सस्पेंशन दिया गया है। दोनों मॉडल्स में ब्रेम्बो एम50 मोनोब्लॉक ब्रेक्स और पिरेली डियाब्लो रोसो 4 टायर्स लगे हैं, जो सड़क पर बेहतरीन ग्रिप और परफॉर्मेंस सुनिश्चित करते हैं।
भारत में कीमत और वेरिएंट्स की जानकारी
नई Ducati Panigale V2 (स्टैंडर्ड) की भारत में कीमत ₹19.12 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट Panigale V2 S ₹21.10 लाख (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध होगा। दोनों मॉडल्स को खासतौर पर उन राइडर्स के लिए बनाया गया है जो हाई-परफॉर्मेंस और प्रीमियम राइडिंग अनुभव चाहते हैं। कंपनी का कहना है कि यह बाइक ट्रैक और सिटी दोनों जगह शानदार एक्सपीरियंस देगी।
