BMW की स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 04 हुई अपडेट, अब और भी आकर्षक लुक में! जानें पूरी डिटेल
BMW CE 04 Latest Update News Hindi: BMW ने अपनी स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 04 का नया वर्जन ग्लोबली लॉन्च किया है। इसमें अब नए कलर ऑप्शन और कुछ अपडेटेड फीचर्स मिलते हैं। परफॉर्मेंस पहले जैसा ही है। स्कूटर में 130KM की रेंज, 10.25 इंच डिस्प्ले और शानदार डिजाइन है। भारत में लॉन्चिंग जल्द हो सकती है।

BMW CE 04 Latest Update News Hindi: BMW मोटरराड ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 04 के नए वर्जन से पर्दा उठा दिया है। यह अपडेटेड मॉडल ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। हालांकि कंपनी ने स्कूटर के इंजन या परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन इसके डिजाइन और फीचर्स में कुछ नए ट्विस्ट ज़रूर जोड़े हैं, जिससे इसका लुक और भी मॉडर्न और प्रीमियम लगने लगा है।
अब यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि स्टाइल और कंफर्ट का भी परफेक्ट कॉम्बिनेशन बन चुकी है। आइए जानते हैं कि नए वर्जन में क्या कुछ बदला है और क्यों यह स्कूटर फिर से चर्चा में आ गई है।
नए रंगों और स्टाइल में आई इलेक्ट्रिक स्कूटर
BMW CE 04 को इस बार नए पेंट ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है। बेस वेरिएंट में अब लाइटवाइट यूनि कलर दिया गया है, जिसके साथ ब्लैक-ग्रे सीट और क्लियर विंडशील्ड मिलती है। एवांटगार्डे वेरिएंट को ग्रेविटी ब्लू मेटालिक मैट कलर में लॉन्च किया गया है, जिसमें साओ पाउलो यलो कलर की स्टाइलिंग जोड़ी गई है। इसके साथ येलो टिंटेड विंडशील्ड और खास डिजाइन वाला रियर व्हील ट्रिम दिया गया है जो इसके लुक को स्पोर्टी बनाता है।
एक्सक्लूसिव वेरिएंट में मिलेगा प्रीमियम फील
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का एक्सक्लूसिव वर्जन स्पेससिल्वर मेटालिक फिनिश में आता है। इसमें विंडशील्ड के साथ बिल्ट-इन हैंड गार्ड्स और हीटेड ग्रिप्स जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं, जो लंबी राइड के दौरान कंफर्ट बढ़ाते हैं। इसके अलावा, लेजर-एंग्रेव्ड रियर व्हील रिम, गर्म सीट, नए मैटेरियल का अपहोल्स्ट्री और पीछे की ओर ‘CE 04’ की एंब्रॉइडरी इसे और भी खास बना देती है।
10.25 इंच डिस्प्ले और एडवांस कनेक्टिविटी
BMW CE 04 में 10.25 इंच का टीएफटी कलर डिस्प्ले स्टैंडर्ड दिया गया है, जिसमें अब इन-बिल्ट नेविगेशन की सुविधा मिलती है। यह पहली बार हुआ है कि डिस्प्ले के अंदर ही मैप्स का नेविगेशन दिखता है, जिससे एक्स्ट्रा डिवाइस की जरूरत नहीं पड़ती। सभी लाइटिंग एलिमेंट्स यानी हेडलाइट्स, इंडिकेटर्स और टेललाइट अब फुली एलईडी टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं।
पहले जैसा ही दमदार परफॉर्मेंस
जहां तक परफॉर्मेंस की बात है, इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह स्कूटर 42 हॉर्सपावर की मोटर के साथ आती है, जो 62 Nm का टॉर्क देती है। यह स्कूटर 8.9 kWh बैटरी पैक के साथ आती है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 130 किलोमीटर तक चल सकती है। इसकी टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा है।
भारत में कब आएगा अपडेटेड मॉडल?
वर्तमान में BMW CE 04 का पुराना वर्जन भारतीय बाजार में ₹15.25 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत पर उपलब्ध है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने भारत में इसके नए अपडेटेड वर्जन की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में इसे भी देश में लॉन्च किया जा सकता है।