Begin typing your search above and press return to search.

BMW i7 इलेक्ट्रिक सेडान ने भारत में 1000 यूनिट सेल्स का आंकड़ा पार किया, लग्जरी ईवी सेगमेंट में बना बड़ा रिकॉर्ड

BMW i7 1000 Unit Sales in India News: BMW i7 ने भारत में 1,000 यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। यह लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान लंबी रेंज, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है। बढ़ती बिक्री दिखाती है कि भारत में महंगी इलेक्ट्रिक कारों की मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है।

BMW i7 1000 Unit Sales in India News
X

Image Source: bmw.in

By swapnilkavinkar

BMW i7 1000 Unit Sales in India: भारत में लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों की मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है। इसी कड़ी में BMW इंडिया की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक सेडान BMW i7 ने एक अहम उपलब्धि हासिल की है। कंपनी के मुताबिक, भारत में BMW i7 सेडान की अब तक 1,000 यूनिट्स बिक चुकी हैं। यह आंकड़ा दिखाता है कि हाई-एंड इलेक्ट्रिक कारों को लेकर चुनिंदा भारतीय ग्राहकों की रुचि बढ़ रही है।

परफॉर्मेंस और रेंज

BMW i7 को कंपनी की फिफ्थ-जेनरेशन eDrive टेक्नोलॉजी पर तैयार किया गया है। इसके eDrive50 वेरिएंट में 449 हॉर्सपावर की पावर और 650 Nm का टॉर्क मिलता है। यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार लगभग 5.5 सेकंड में पकड़ लेती है। रेंज की बात करें तो BMW i7 एक बार फुल चार्ज होने पर WLTP साइकिल के अनुसार करीब 603 किलोमीटर तक चल सकती है, जो लंबे सफर के लिए इसे उपयोगी बनाती है।

डिजाइन में दिखता है फ्लैगशिप टच

BMW i7 का एक्सटीरियर डिजाइन कंपनी के नए डिजाइन स्टाइल में तैयार किया गया है। इसके फ्रंट में इल्यूमिनेटेड किडनी ग्रिल दी गई है, जो इसे बाकी BMW मॉडल्स से अलग पहचान देती है। ड्यूल हेडलैंप सेटअप और लंबा बॉडी प्रोफाइल इसे एक बड़ी लग्जरी सेडान का लुक देता है। केबिन में प्रीमियम क्वालिटी मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। ड्राइवर के लिए कर्व्ड डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट स्क्रीन शामिल हैं।

रियर सीट पर फोकस ज्यादा

BMW i7 का खास ध्यान पीछे बैठने वाले यात्रियों पर दिया गया है। इसमें 31-इंच की 8K थिएटर स्क्रीन मिलती है, जो स्ट्रीमिंग ऐप्स को सपोर्ट करती है। इसके अलावा रियर सीट्स में रिक्लाइनिंग, मसाज और वेंटिलेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह सेट-अप उन ग्राहकों के लिए बनाया गया है जो कार को खुद चलाने के बजाय पीछे बैठकर सफर करना पसंद करते हैं।

कीमत और मुकाबला

भारत में BMW i7 की एक्स-शोरूम कीमत 2.05 करोड़ रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 2.58 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है। यह कार eDrive50 M Sport और M70 xDrive वेरिएंट्स में उपलब्ध है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Mercedes-Benz EQS और Audi RS e-tron GT जैसी लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों से है।

Next Story