BMW Alpina Vision कॉन्सेप्ट हुआ पेश, लग्जरी और पावर का मिलेगा कॉम्बो

BMW Alpina Vision Concept Revealed
X

Image Source: press.bmwgroup.com

BMW Alpina Vision Concept Revealed: BMW ने नया Alpina Vision कॉन्सेप्ट पेश किया है, जिसमें शानदार डिजाइन, लग्जरी इंटीरियर और दमदार V8 इंजन देखने को मिलेगा। यह कार 2027 तक प्रोडक्शन मॉडल के रूप में लॉन्च हो सकती है।

BMW Alpina Vision Concept: जर्मन लग्जरी कार निर्माता BMW ने अपना नया BMW Alpina Vision कॉन्सेप्ट पेश कर दिया है। इस शानदार ग्रैंड टूरर कार को 2026 Concorso d'Eleganza Villa d'Este इवेंट में दिखाया गया। कंपनी का कहना है कि भविष्य में आने वाली Alpina कारें स्टैंडर्ड BMW मॉडल्स से ज्यादा प्रीमियम होंगी, लेकिन Rolls-Royce से नीचे पोजिशन की जाएंगी।

दमदार डिजाइन के साथ मिलेगा प्रीमियम लुक

BMW Alpina Vision कॉन्सेप्ट का डिजाइन काफी आकर्षक और स्पोर्टी रखा गया है। यह एक लंबी 2+2 लग्जरी कूपे कार है जिसकी लंबाई 5.2 मीटर से ज्यादा बताई जा रही है। कार में लंबा बोनट, लो-स्लंग स्टांस और शार्क-नोज फ्रंट डिजाइन दिया गया है, जो इसे बेहद अलग लुक देता है।

फ्रंट में स्लिम इल्यूमिनेटेड किडनी ग्रिल मिलती है, जिसे क्लासिक BMW 507 से प्रेरित बताया गया है। इसके अलावा कार में पतले LED हेडलैंप, वार्म व्हाइट DRLs और Alpina की खास Deco स्ट्राइप्स भी दी गई हैं। कंपनी ने इसमें 22 इंच फ्रंट और 23 इंच रियर मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स लगाए हैं।

केबिन में दिखी अल्ट्रा लग्जरी फील

इस कार का इंटीरियर बेहद प्रीमियम बनाया गया है। इसमें ड्यूल-टोन केबिन के साथ फुल-ग्रेन लेदर, ओपन-पोर वुड और मेटल फिनिश का इस्तेमाल किया गया है। डैशबोर्ड पर BMW का नया Panoramic iDrive सिस्टम मिलता है, जिसमें विंडस्क्रीन के पास फुल-विड्थ डिस्प्ले दिया गया है।

इसके अलावा कार में नया इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और अलग पैसेंजर डिस्प्ले भी मौजूद है। खास बात यह है कि पीछे की सीटों के बीच क्रिस्टल ग्लास होल्डर दिया गया है, जो अपने आप बाहर निकलता है।

V8 इंजन के साथ आएगी नई Alpina कार

आज जहां कई कंपनियां इलेक्ट्रिक कारों पर फोकस कर रही हैं, वहीं BMW ने इस कॉन्सेप्ट में V8 इंजन बरकरार रखा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन मिल सकता है। कंपनी का कहना है कि इंजन को खास Alpina एग्जॉस्ट साउंड के लिए ट्यून किया गया है।

2027 में लॉन्च हो सकती है पहली प्रोडक्शन कार

BMW ने संकेत दिए हैं कि इस कॉन्सेप्ट पर आधारित पहली प्रोडक्शन कार 2027 में लॉन्च हो सकती है। यह नई BMW 7 Series प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी। जानकारी के मुताबिक BMW कंपनी में Alpina X7 SUV लाने की भी तैयारी कर रही है।

Tags

Next Story