Begin typing your search above and press return to search.

Bimota BX450 Launch: Kawasaki के इंजन के साथ आई नई Enduro बाइक, जानें फीचर्स और कीमत

Bimota BX450 Bike: इटालियन ब्रांड Bimota ने अपनी पहली एंड्यूरो मोटरसाइकिल BX450 लॉन्च कर दी है। Kawasaki KX450X पर आधारित इस बाइक में 449cc का दमदार इंजन, Akrapovic टाइटेनियम साइलेंसर और एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स फीचर्स मिलते हैं।

Bimota BX450 Bike
X

Image Source: bimota.com/it

By swapnilkavinkar

Bimota BX450 Bike: इटालियन टू-व्हीलर कंपनी Bimota ने अपनी पहली एंड्यूरो मोटरसाइकिल BX450 को ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। यह बाइक खास तौर पर ऑफ-रोड और एडवेंचर राइडिंग के लिए बनाई गई है। आपको बता दें कि बिमोटा और कावासाकी के बीच 2019 से पार्टनरशिप चल रही है, यही वजह है कि नई BX450 भी कावासाकी की चर्चित बाइक KX450X के प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस बाइक में जापानी इंजीनियरिंग और इटालियन डिजाइन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है, जो इसे दूसरी बाइक्स से अलग बनाता है।

डिजाइन और बाहरी लुक में बदलाव

हालांकि इस बाइक का बेस कावासाकी से लिया गया है, लेकिन बिमोटा ने इसके लुक में कई बड़े बदलाव किए हैं। BX450 का डिजाइन काफी हद तक रेट्रो फील देता है। इसमें एक छोटी हेडलैंप दी गई है और पूरी बॉडी पर रेड, व्हाइट और ब्लैक कलर का इस्तेमाल किया गया है। बाइक में लाल रंग की सीट दी गई है जिस पर 'Bimota' की ब्रांडिंग है, जो इसे प्रीमियम लुक देती है। डिजाइन के मामले में कंपनी ने इसे पूरी तरह से ओरिजिनल रखने की कोशिश की है।

इंजन और टेक्निकल स्पेसिफिकेशन

अगर इंजन की बात करें, तो Bimota BX450 में कावासाकी का 449cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह एक DOHC इंजन है जो अपनी पावर के लिए जाना जाता है। बिमोटा ने इसमें 'Athena GET' ECU लगाया है, जिसे खास तौर पर इस बाइक के हिसाब से सेट किया गया है ताकि फ्यूल डिलीवरी और परफॉर्मेंस बेहतर हो सके। इसके अलावा बाइक में Akrapovic का टाइटेनियम साइलेंसर भी लगाया गया है, जो इसके वजन को हल्का रखने में मदद करता है।

नए फीचर्स और इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल

टेक्नोलॉजी के मामले में भी यह बाइक काफी एडवांस है। इसमें राइडर्स को दो इंजन मैप्स और 10 अलग-अलग ट्रैक्शन कंट्रोल सेटिंग्स मिलती हैं। इसके साथ ही इसमें एक लॉन्च कंट्रोल मोड भी दिया गया है। इन सभी फीचर्स को हैंडल पर दिए गए एक कंट्रोलर से मैनेज किया जा सकता है। बाइक में Metzeler के सुपरसॉफ्ट टायर्स का इस्तेमाल हुआ है, जो खराब रास्तों पर अच्छी पकड़ देते हैं। साथ ही इसमें एक छोटा एक्स्ट्रा फ्यूल टैंक भी दिया गया है ताकि लंबी राइड में परेशानी न हो।

सस्पेंशन, कीमत और उपलब्धता

सस्पेंशन के लिए बाइक के फ्रंट में 49mm के Showa USD फोर्क्स और रियर में फुली एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए इसमें Brembo के कैलिपर्स का इस्तेमाल हुआ है। मार्केट उपलब्धता की बात करें, तो Bimota BX450 इस साल मई 2026 से यूरोप के शोरूम्स में मिलना शुरू हो जाएगी। इसकी कीमत 10,599 ब्रिटिश पाउंड रखी गई है, जो भारतीय रुपयों में लगभग 13.27 लाख रुपये के बराबर है। कंपनी रेसिंग के लिए कुछ अलग से एक्सेसरीज भी सेल करेगी।

Next Story