Begin typing your search above and press return to search.

BGauss RUV 350: भारत में लॉन्च हुआ BGauss RUV 350 इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत 1.10 लाख रुपये से शुरू, जानें इसके फीचर्स

BGauss RUV 350 Electric Scooter Launched In India: बीगॉस ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर RUV 350 भारत में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 1.10 लाख रुपये है। यह स्कूटर तीन मॉडल में आएगा। स्कूटर की रेंज 90 से 120 किमी तक है और इसकी टॉप स्पीड 75 किमी प्रति घंटा है। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर भारतीय सड़कों के लिए उपयुक्त है।

BGauss RUV 350: भारत में लॉन्च हुआ BGauss RUV 350 इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत 1.10 लाख रुपये से शुरू, जानें इसके फीचर्स
X
By Kapil markam

BGauss RUV 350: बजाज की कंपनी RR ग्लोबल ने अपने इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड बीगॉस के तहत भारत में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर का नाम BGauss RUV 350 है और इसकी शुरुआती कीमत 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

बीगॉस आरयूवी 350 यह स्कूटर तीन वेरिएंट्स यानी RUV 350i, RUV 350 EX और RUV 350 Max में उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, 'EX' वेरिएंट की कीमत 1.25 लाख रुपये और टॉप मॉडल 'MX' वेरिएंट की कीमत 1.35 लाख रुपये है।

'RUV' का मतलब "राइडर यूटिलिटी व्हीकल" है। यह बीगॉस का नया फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर है। कंपनी का दावा है कि दिखने में यह BGauss D15 Pro जैसा लगता है, लेकिन इसके बॉडी पैनल के अलावा बाकी सब कुछ नया है।

BGauss RUV 350 का दमदार परफॉर्मेंस और लंबी रेंज

बीगॉस आरयूवी 350 में 3.5kW की दमदार इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो 165Nm का पीक टॉर्क बनाती है। यह स्कूटर 75 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है। स्कूटर में 3kWh की लिथियम LFP बैटरी लगी है, जो कि खराब मौसम में भी टिकने वाली (IP67 रेटेड) है।

कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह स्कूटर 120 किमी तक चल सकता है। वहीं, RUV 350 EXi और RUV 350 EX वेरिएंट में यह रेंज 90 किमी हो जाती है। स्कूटर के साथ 500W का चार्जर भी दिया जाएगा जो बैटरी को सिर्फ 5 घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है।

BGauss RUV 350: डिजाइन और फीचर्स

स्कूटर की डिजाइन दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में आम तौर पर देखे जाने वाले स्टेप-थ्रू स्कूटरों जैसी है। इसकी मेटल बॉडी को इस तरह से बनाया गया है कि ज्यादा से ज्यादा सामान रखने की जगह मिले। इस स्कूटर में सबसे आकर्षक चीज इसके 16 इंच के चमकीले अलॉय व्हील्स हैं। ये बड़े व्हील्स भारतीय सड़कों पर आसानी से चलने में मददगार होंगे।

अब स्कूटर के फीचर्स की बात करें तो टॉप दो वेरिएंट्स (EX और MX) में 5 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है जो ब्लूटूथ से कनेक्ट हो सकता है। इसके साथ ही टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, इनकमिंग कॉल अलर्ट और राइड की जानकारी भी मिलती है।

इन वेरिएंट्स में क्रूज कंट्रोल, रिवर्स मोड, चढ़ाई पर संभालने में मददगार हिल होल्ड और रिजनरेटिव ब्रेकिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। वहीं, बेस वेरिएंट में एक साधारण LCD डिस्प्ले दिया गया है और इसमें कोई खास फीचर नहीं मिलता है।

बीगॉस आरयूवी 350 की सीधी टक्कर मार्केट में पहले से मौजूद ओला S1 रेंज, एथर 450S, एथर रेजिस्टा और टीवीएस आईक्यूब से होगी। यह देखना होगा कि कंपनी की नई पेशकश भारतीय बाजार में कितनी सफल हो पाती है।

Kapil markam

कपिल मरकाम बिलासपुर चौकसे इंजिनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। वर्तमान में NPG.NEWS से जुड़े हुए है। मूलतः मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story