Apple iPad 10th Gen: अब जेब में भी आएगा यह धांसू iPad, जानिए कैसे...

Amazon Great Freedom Festival August 2024: क्या आप भी नया iPad खरीदने का सोच रहे हैं? तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अमेज़न का ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल शुरू हो गया है और इस मौके पर Apple के iPad 10th जेनरेशन पर बड़ी छूट मिल रही है। यह सेल 6 अगस्त 2024 से शुरू होकर 11 अगस्त 2024 तक चलेगा। तो देर किस बात की, जानिए कैसे आप इस शानदार iPad को कम कीमत में अपना बना सकते हैं।
Apple iPad 10th Gen: कीमत में बड़ी राहत, ऑफर्स की बहार
इस iPad की असली कीमत ₹34,900 है, लेकिन अमेज़न के इस सेल में आप इसे सिर्फ ₹30,900 में खरीद सकते हैं। यानी आपको सीधे 11% की छूट मिल रही है। इतना ही नहीं, अमेज़न एक्सचेंज ऑफर और एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दे रहा है जिससे आप और भी पैसे बचा सकते हैं।
Apple iPad 10th Gen: एक्सचेंज ऑफर
अगर आपके पास पुराना iPhone 13 mini है तो उसे एक्सचेंज करके आप ₹13,100 तक की छूट पा सकते हैं। इसके अलावा, Amazon SBI क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदारी करने पर ₹2,500 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी है। यानी अगर आप सारे ऑफर का फायदा उठाते हैं तो iPad 10th Gen आपको सिर्फ ₹15,300 में मिल सकता है।
Apple iPad 10th Gen: क्या है इसमें खास?
यह टैबलेट देखने में बहुत ही स्टाइलिश है और इसमें 5G की सुविधा भी मिलती है। इसमें आपको टाइप-C चार्जिंग पोर्ट मिलेगा जो पुराने लाइटनिंग पोर्ट की जगह लेगा। iPad 10th Gen में 10.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले और ऊपर की तरफ एक पावर बटन दिया गया है जो फिंगरप्रिंट सेंसर का भी काम करता है।
फोटो खींचने के लिए इसमें 12MP का रियर कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह iPad A14 बायोनिक चिपसेट से लैस है जो इसे बहुत ही फ़ास्ट और स्मूथ बनाता है।

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।
Tags
-
Home
-
Menu
