₹4.12 करोड़ में लॉन्च हुई Maserati MCPura सुपर स्पोर्ट्स कार: 2.9 सेकंड में पकड़ेगी 100 km/h की स्पीड, जानें इसके दमदार फीचर्स
Maserati MCPura Launched in India: Maserati ने भारत में MCPura और MCPura Cielo लॉन्च की हैं, जिनकी कीमत ₹4.12 करोड़ से शुरू होती है। 3.0L V6 इंजन के साथ ये सुपरकार 2.9 सेकंड में 100 km/h की स्पीड पकड़ती हैं।

Maserati MCPura Launched in India News Hindi: इटालियन लग्ज़री ब्रांड Maserati ने भारत में अपनी सुपरकार MCPura और इसकी कंवर्टिबल वर्जन MCPura Cielo को लॉन्च कर दिया है। ये कारें कंपनी की MC20 सुपरकार का एडवांस्ड वर्जन हैं, जो सिर्फ तीन महीने पहले ग्लोबली लॉन्च हुई थी।
दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
Maserati MCPura और MCPura Cielo दोनों में कंपनी का 3.0-लीटर V6 ट्विन-टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 630hp की पावर और 720Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि कूपे वर्जन सिर्फ 2.9 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ लेता है। ये कारें परफॉर्मेंस के मामले में किसी रेस ट्रैक सुपरकार से कम नहीं हैं।
शानदार डिजाइन और एयरोडायनामिक्स
MCPura का डिजाइन Dallara रेस टीम ने फाइन-ट्यून किया है, जिससे इसकी एयरोडायनामिक एफिशिएंसी काफी बढ़ गई है। कार का AI Aqua Rainbow कलर इसकी सबसे बड़ी खासियत है, जो धूप में रंग बदलकर रेनबो जैसा लुक देता है। कूपे वर्जन में मैट फिनिश है, जबकि कंवर्टिबल में ग्लॉसी लुक मिलता है।
लक्ज़री इंटीरियर और टेक्नोलॉजी
इंटीरियर में Alcantara लेज़र-इच्ड सीट्स दी गई हैं जो 3D इफेक्ट बनाती हैं। MCPura कूपे में ग्लॉसी डीटेलिंग और Cielo वर्जन में मैट फिनिश मिलता है। इसके साथ ही बटरफ्लाई डोर, कार्बन फाइबर मोनोकॉक चेसिस और रिट्रैक्टेबल ग्लास रूफ जैसी प्रीमियम फीचर्स इसे और एक्सक्लूसिव बनाते हैं।
कीमत और राइवल्स
भारत में Maserati MCPura Coupe ₹4.12 करोड़ और MCPura Cielo ₹5.12 करोड़ में उपलब्ध है। दिलचस्प बात यह है कि Cielo की कीमत MC20 Cielo से करीब ₹19 लाख कम रखी गई है। यह सुपरकार अब भारत में Ferrari F8 Tributo और Lamborghini Huracan Evo जैसी कारों को टक्कर देगी।
