Begin typing your search above and press return to search.

2026 Suzuki Burgman Street स्कूटर भारत में हुआ लॉन्च, ₹1.02 लाख की शुरुआती कीमत में मिलेंगे शानदार फीचर्स और नया इंजन

Suzuki ने भारत में 2026 Burgman Street स्कूटर लॉन्च कर दिया है। ₹1.02 लाख की शुरुआती कीमत वाले इस स्कूटर में अब ज्यादा स्टोरेज, नया TFT डिस्प्ले और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स मिलते हैं। बेहतर टॉर्क और हल्के फ्रेम के साथ यह 125cc मैक्सी-स्कूटर अब पहले से कहीं ज्यादा कंफर्टेबल और एडवांस हो गया है।

2026 Suzuki Burgman Street Scooter
X

Image Source: suzukimotorcycle.co.in | Edited By: NPG News

By swapnilkavinkar

2026 Suzuki Burgman Street Scooter: सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपने लोकप्रिय 125cc स्कूटर बर्गमैन स्ट्रीट का 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे नए डिजाइन और बेहतर फीचर्स के साथ बाजार में उतारा है। भारत में अब तक इस स्कूटर के 11 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुके हैं। यह स्कूटर सीधे Honda Activa 125 और Suzuki Access 125 को टक्कर देने के लिए लाया गया है।

इतनी होगी नई बर्गमैन स्ट्रीट स्कूटर की कीमत

कंपनी ने नए मॉडल को दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसके बेस मॉडल 'राइड कनेक्ट एडिशन' की एक्स-शोरूम कीमत 1,01,944 रुपये रखी गई है।

वहीं, इसके ज्यादा फीचर्स वाले 'TFT एडिशन' की कीमत 1,13,220 रुपये एक्स-शोरूम है। कंपनी फिलहाल पुराने 'Burgman Street EX' की बिक्री भी जारी रखेगी, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,07,902 रुपये है।

कैसा है नया डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो स्कूटर का शेप पहले जैसा ही है, लेकिन अब फिनिशिंग काफी क्लीन है। इसमें बॉडी-माउंटेड स्प्लिट LED हेडलाइट्स और नए स्टाइल के इंडिकेटर्स दिए गए हैं।

यही वजह है कि यह अब पहले से ज्यादा आधुनिक लगता है। इसमें पीछे की तरफ भी नई LED टेल-लैंप और मैटेलिक-फिनिश वाले लोगो का इस्तेमाल हुआ है। ऊपर की ओर मुड़ा हुआ नया मफलर (साइलेंसर) इसे अलग लुक देता है।

स्टोरेज और कंफर्ट में सुधार

दरअसल, बर्गमैन अपनी चौड़ी सीट और लंबे फुटबोर्ड के लिए जाना जाता है। नए मॉडल में भी इसे बरकरार रखा गया है, ताकि राइडर पैर फैलाकर बैठ सके।

एक बड़ा बदलाव इसकी डिक्की (अंडरसीट स्टोरेज) में हुआ है। अब यह 21.5 लीटर से बढ़कर 24.6 लीटर की हो गई है। कंपनी का दावा है कि इसमें अब एक फुल-फेस हेलमेट आसानी से रखा जा सकता है।

मिलेंगे ये जरूरी स्मार्ट फीचर्स

स्कूटर में दो फ्रंट कंपार्टमेंट, USB चार्जिंग पॉइंट और दो यूटिलिटी हुक्स दिए गए हैं। इसके महंगे वेरिएंट में कीलेस सिस्टम मिलता है, जो रिमोट के जरिए काम करता है।

इसी रिमोट से आप सीट, स्टीयरिंग और पेट्रोल की टंकी का लॉक कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा, TFT वेरिएंट में 4.2 इंच की डिजिटल स्क्रीन दी गई है। यह नेविगेशन और फोन कनेक्टिविटी की सुविधा देती है।

इंजन और परफॉर्मेंस की जानकारी

इसमें 124cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है। यह 8.2bhp की पावर और 10.2Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। पुराने मॉडल के मुकाबले इसका टॉर्क थोड़ा बेहतर हुआ है।

अब स्कूटर को स्टार्ट करना पहले से काफी आसान होगा, क्योंकि इसमें नया स्टार्टर सिस्टम लगाया गया है। सुजुकी ने इसके साइलेंसर को भी अपडेट किया है ताकि इंजन की आवाज कम और भारी सुनाई दे।

हल्का और मजबूत फ्रेम

लेकिन तकनीकी बदलाव सिर्फ फीचर्स तक सीमित नहीं हैं। इसका नया फ्रेम पिछले मॉडल के मुकाबले 500 ग्राम हल्का है।

यही नहीं, इसकी मजबूती को भी 25 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है। कंपनी का कहना है कि इससे स्कूटर को टर्न लेते समय और तेज रफ्तार पर चलाने में पहले से ज्यादा स्थिरता मिलेगी।

Next Story