Begin typing your search above and press return to search.

2026 Ducati DesertX हुई पेश, 890cc V2 इंजन के साथ अक्टूबर-दिसंबर में भारत में देगी दस्तक

2026 Ducati DesertX V2 Revealed: Ducati ने अपनी पॉपुलर एडवेंचर बाइक DesertX का नया मॉडल पेश कर दिया है। इस बाइक में 890cc का नया V2 इंजन दिया गया है जो 109 bhp पावर देता है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि 2026 की चौथी तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर के बीच यह बाइक भारत में लॉन्च होगी।

2026 Ducati DesertX V2 Revealed
X

Image Source: ducati.com

By swapnilkavinkar

2026 Ducati DesertX V2 Revealed: इटली की मशहूर बाइक कंपनी Ducati ने अपनी सबसे पॉपुलर एडवेंचर बाइक DesertX का नया मॉडल पेश कर दिया है। यह बाइक Ducati World Premiere 2026 इवेंट में पहली बार दिखाई गई।

बता दें कि यह DesertX का दूसरा जनरेशन मॉडल है। कंपनी ने इस बार पुरानी बाइक को पूरी तरह से बदल दिया है। नई बाइक में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि इसमें एक नया V2 इंजन लगाया गया है। यह इंजन पहले वाले इंजन से कहीं ज्यादा पावरफुल है।

रेसिंग के अनुभव से बनी यह बाइक

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बाइक को बनाने में Ducati ने अपने रेसिंग वाले अनुभव का पूरा इस्तेमाल किया है। दुनिया में कुछ ऐसी बाइक रेस होती हैं जो बेहद खतरनाक और मुश्किल मानी जाती हैं। इनमें एर्जबर्गरोडियो नाम की रेस है जो ऑस्ट्रिया में होती है। वहां इतने ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्ते होते हैं कि बड़े-बड़े राइडर भी घबरा जाते हैं। इसके अलावा ट्रांसअनाटोलिया रैली है जो तुर्की के जंगली इलाकों में होती है। नोरा मेक्सीकन 1000 भी है जो मैक्सिको के रेगिस्तानों में होती है।

Ducati की टीम इन सभी रेस में हिस्सा लेती रही है। वहां जो दिक्कतें आईं और जो सीख मिली उसको कंपनी ने इस नई बाइक में डाल दिया है। इसीलिए कंपनी दावे से कह रही है कि इस बाइक को कहीं भी ले जाओ यह आपको निराश नहीं करेगी। चाहे पहाड़ हो या रेगिस्तान या फिर जंगल का रास्ता यह हर जगह बढ़िया चलेगी।

890cc का V2 इंजन

अब बात करते हैं इस बाइक के इंजन की जो सबसे खास चीज है। नई DesertX में 890cc का V2 इंजन लगा है। यह इंजन 109 bhp की पावर देता है। इसके साथ ही 92 Nm का टॉर्क भी मिलता है।

इस इंजन में एक खास टेक्नोलॉजी लगी है जिसे वेरिएबल वाल्व टाइमिंग कहते हैं। इसका फायदा यह है कि चाहे आप धीरे चलाओ या तेज बाइक में पावर एक जैसी आती रहती है। कहीं भी झटका नहीं लगता। गियरबॉक्स में भी अकलमंदी दिखाई गई है। नीचे के गियर छोटे रखे हैं जिससे ऑफ-रोड पर कंट्रोल बना रहे। ऊपर का गियर बड़ा है जिससे हाईवे पर पेट्रोल की बचत हो।

फ्रेम और सस्पेंशन में भी बड़े बदलाव

Ducati ने सिर्फ इंजन नहीं बदला बल्कि बाइक का पूरा ढांचा ही नया बना दिया है। इस बार मोनोकॉक फ्रेम दिया गया है। इसमें इंजन को भी फ्रेम का हिस्सा बना दिया गया है। इससे बाइक मजबूत भी हो गई और हल्की भी। हल्की बाइक का फायदा यह होता है कि ऑफ-रोड पर इसे संभालना आसान होता है।

सस्पेंशन की बात करें तो आगे की तरफ जापानी कंपनी KYB का फोर्क लगा है। यह फुली एडजस्टेबल है मतलब आप अपने हिसाब से सेट कर सकते हो। पीछे की तरफ प्रोग्रेसिव लिंकेज सस्पेंशन है। इसका फायदा यह है कि गड्ढों और टीलों पर बाइक झटके अच्छी तरह सोख लेती है। राइडर को धक्का नहीं लगता।

हैंडलबार की पोजीशन भी बदली गई है। सीट नई डिजाइन की है। फुटपेग्स भी नई जगह पर लगे हैं। इन सबका मकसद यह है कि राइडर को थकान कम लगे। चाहे बैठकर चलाओ या खड़े होकर दोनों में आराम रहे। फ्यूल टैंक 18 लीटर का है जो पहले से पतला है। इसकी वजह से बाइक का वजन नीचे की तरफ शिफ्ट हो गया है जिससे मोड़ लेना आसान हो गया है।

मिलेंगे छह राइडिंग मोड

Ducati ने इस बाइक में इलेक्ट्रॉनिक्स का पूरा पैकेज दिया है। एक खास सेंसर सिस्टम लगा है जो बाइक की हर मूवमेंट को देखता रहता है। इसे सिक्स-एक्सिस प्लेटफॉर्म कहते हैं। इसकी वजह से बाइक में कई सेफ्टी फीचर्स काम करते हैं।

कॉर्नरिंग ABS है जिससे मोड़ पर ब्रेक लगाने पर भी बाइक नहीं फिसलती। ट्रैक्शन कंट्रोल है जो गीली सड़क पर पहिए को स्लिप होने से रोकता है। व्हीली कंट्रोल है जिससे अचानक एक्सीलरेटर देने पर भी बाइक का अगला पहिया हवा में नहीं उठता। इंजन ब्रेक मैनेजमेंट भी है। इस बाइक में छह राइडिंग मोड दिए गए हैं। इनमें एंड्यूरो और रैली मोड खास हैं जो ऑफ-रोड राइडिंग के लिए बने हैं।

भारत में कब आएगी Ducati DesertX V2 बाइक

अब सबसे जरूरी बात। भारत के बाइक प्रेमी जानना चाहते हैं कि Ducati DesertX V2 बाइक भारत में कब मिलेगी। तो Ducati ने साफ कर दिया है कि 2026 की चौथी तिमाही में यह बाइक भारत आ जाएगी। मतलब अक्टूबर से दिसंबर के बीच यह शोरूम में दिखने लगेगी।

भारत में इस समय एडवेंचर बाइक का क्रेज काफी बढ़ रहा है। BMW और Triumph जैसी कंपनियां पहले से इस सेगमेंट में हैं। अब Ducati की एंट्री से कॉम्पिटीशन और बढ़ जाएगा। कीमत अभी तय नहीं है लेकिन यह प्रीमियम कैटेगरी की बाइक होगी इसमें कोई शक नहीं।

Next Story