Begin typing your search above and press return to search.

2025 Honda Activa लॉन्च: कीमत ₹80,950 से शुरू, TVS Jupiter के लिए खतरे की घंटी! देखें क्या है खास और कितना है माइलेज

2025 Honda Activa Launched: 2025 होंडा एक्टिवा भारत में ₹80,950 से शुरू हुई है। इसमें 4.2-इंच TFT डिस्प्ले, USB Type-C चार्जिंग, और OBD2B कंप्लायंट इंजन है। यह स्कूटर TVS जूपिटर को चुनौती देगी।

2025 Honda Activa लॉन्च: कीमत ₹80,950 से शुरू, TVS Jupiter के लिए खतरे की घंटी! देखें क्या है खास और कितना है माइलेज
X
By swapnilkavinkar

2025 Honda Activa Launched: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने 2025 होंडा एक्टिवा को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस नए मॉडल की कीमत ₹80,950 (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह स्कूटर तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगा: STD, DLX और H-Smart। होंडा एक्टिवा भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर्स में से एक है, और इस बार इसे कई नए फीचर्स और अपग्रेड्स के साथ पेश किया गया है। अब, आइए जानते है लॉन्च हुए इस 2025 होंडा एक्टिवा के डिज़ाइन और सभी फीचर्स के बारें में विस्तार से।

2025 Honda Activa का डिजाइन और कलर ऑप्शन

2025 होंडा एक्टिवा का डिजाइन पुराने वर्जन जैसा ही है, लेकिन इसे 6 नए कलर ऑप्शन्स के साथ पेश किया गया है। इनमें पर्ल सायरन ब्लू, पर्ल प्रीशियस व्हाइट, पर्ल इग्नियस ब्लैक, डिसेंट ब्लू मेटैलिक, मैट एक्सिस ग्रे और रेबल रेड मेटैलिक शामिल हैं। ये कलर ऑप्शन स्कूटर को और भी आकर्षक बनाते हैं।

2025 Honda Activa के नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी

इस बार होंडा एक्टिवा को और भी स्मार्ट बनाया गया है। इसमें 4.2-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। इसकी मदद से राइडर नेविगेशन, कॉल नोटिफिकेशन और अन्य सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकता है। साथ ही, इसमें USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है, जो आपके स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए बहुत उपयोगी है।

2025 Honda Activa का इंजन और माइलेज

2025 होंडा एक्टिवा में 109.51cc का OBD2B कंप्लायंट इंजन दिया गया है। यह इंजन 7.8 hp पावर और 9.05 Nm टॉर्क पैदा करता है। इसमें इडलिंग स्टॉप सिस्टम भी दिया गया है, जो ट्रैफिक में इंजन को ऑटोमेटिक बंद कर देता है और इससे माइलेज बेहतर होता है। हालांकि, अभी तक ब्रांड ने इसका सही माइलेज फिगर नहीं बताया है, लेकिन यह पिछले वर्जन से बेहतर होने की उम्मीद है।

2025 Honda Activa के मुख्य प्रतिद्वंद्वी

होंडा एक्टिवा का मुकाबला TVS जूपिटर, हीरो प्लेजर प्लस XTEC और अन्य स्कूटर्स से है। भारत में इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसकी बिक्री से लगाया जा सकता है, जो हर साल लाखों में होती है। नए फीचर्स और बेहतर माइलेज के साथ 2025 होंडा एक्टिवा अपने प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देने के लिए तैयार है।

क्या 2025 Honda Activa है बेस्ट चॉइस?

अगर आप एक रिलायबल, फीचर-पैक्ड और फ्यूल-एफिशिएंट स्कूटर ढूंढ रहे हैं, तो 2025 होंडा एक्टिवा आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह न केवल आपकी हर रोज की जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि इसके नए फीचर्स आपकी राइडिंग एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाएंगे।


Next Story